चार साल से नहीं बना रोड अंडरब्रिज, वकीलों ने दी यूटिलिटी कोर्ट में चुनौती

अंबाला शहर स्थित कपड़ा मार्केट में बन रहा रोड अंडरब्रिज पिछले चार साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया। बीच बीच में काम बंद होने के कारण सालों से रेलवे फाटक बंद पड़ा है। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए बार एसोसिएशन के चार वकीलों ने यूटिलिटी कोर्ट में चुनौती दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:41 PM (IST)
चार साल से नहीं बना रोड अंडरब्रिज, वकीलों ने दी यूटिलिटी कोर्ट में चुनौती
चार साल से नहीं बना रोड अंडरब्रिज, वकीलों ने दी यूटिलिटी कोर्ट में चुनौती

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: अंबाला शहर स्थित कपड़ा मार्केट में बन रहा रोड अंडरब्रिज पिछले चार साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया। बीच बीच में काम बंद होने के कारण सालों से रेलवे फाटक बंद पड़ा है। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए बार एसोसिएशन के चार वकीलों ने यूटिलिटी कोर्ट में चुनौती दे दी है। जिसमें वकीलों ने पीडब्ल्यूडी एंड बीआर, डीसी और डीआरएम को पार्टी बना लिया है। ताकि इस रोड अंडरब्रिज का जल्द से निर्माण हो सके। अंबाला शहर के कपड़ा मार्केट के पास रेलवे फाटक बना हुआ है। लेकिन पिछले साढ़े चार साल से इस पर रोड अंडरब्रिज बनाए जाने का काम चल रहा है। जिससे यह रास्ता बिल्कुल बंद पड़ा है। लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों का रवैया सुस्त है। जबकि रेलवे फाटक की जगह पर अंडर ब्रिज भी बना दिया गया है। परंतु पीडब्ल्यूडी की ओर से अंडरब्रिज के बाहर की सड़क को बनाना तो दूर अभी तक प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू नहीं किया जा सका। मामले में नया टेंडर हुए को भी ढाई माह गुजर चुके हैं और एक साल के भीतर इसे पूरा किया जाना है। पीडब्ल्यूडी की ओर से पहले सड़क का टेंडर दिया गया था, लेकिन कंपनी ने टेंडर छोड़ दिया। जून माह में दोबारा 4 करोड़ 40 लाख का टेंडर दिया गया है। जिसे एक साल के दौरान इसे पूरा करना है।

इन वकीलों ने दी चुनौती

अधिवक्ता अशोक गोयल, जबर चौधरी, विजय धीमान और राजेश शर्मा हैं। इन्होंने अदालत में रखा कि गवर्नमेंट आफ इंडिया की ओर से रेलवे फाटक खत्म करने का प्लान बनाया गया था। जिसमें जिला के रेलवे फाटक भी रखे गए थे। लेकिन इस कार्य को अभी तक पूरा नहीं किया जा सका।

रेलवे स्टेशन के पास है फाटक नंबर 126

कपड़ा मार्केट के साथ ही रेलवे स्टेशन है और यही पर रेलवे फाटक बनाया हुआ है। इसी रेलवे ट्रेक से काफी संख्या में ट्रेन निकलती हैं। इस कारण ज्यादातर समय रेलवे फाटक बंद रहता था। लोग नियम तोड़कर रेलवे फाटक को पार करते थे। जिस कारण हादसे भी होते थे। इसी को लेकर फाटक को आरयूवी रोड अंडरब्रिज बनाया जाना था। इसका निर्माण कार्य पिछले चार साल पहले शुरू कर दिया गया था।

chat bot
आपका साथी