100 करोड़ के घोटाले में आरोपित रंधीर का अदालत में सरेंडर

टी एंड सी सोसाइटी के 100 करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपित रंधीर सिंह निवासी अंबली ने सोमवार को अदालत में सरेंडर कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Sep 2020 07:35 AM (IST) Updated:Tue, 29 Sep 2020 07:35 AM (IST)
100 करोड़ के घोटाले में आरोपित रंधीर का अदालत में सरेंडर
100 करोड़ के घोटाले में आरोपित रंधीर का अदालत में सरेंडर

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : टी एंड सी सोसाइटी के 100 करोड़ रुपये के घोटाले में आरोपित रंधीर सिंह निवासी अंबली ने सोमवार को अदालत में सरेंडर कर दिया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। आरोपित को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस घोटाले में छह आरोपितों पर केस दर्ज किया गया था।

उल्लेखनीय है कि 11 फरवरी 2020 में घोटाले के छह आरोपितों जगाधरी निवासी सुनील दीवान, रसालचंद, विनोद कुमार, कुलदीप, रंधीर रंधीर व पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। करीब 300 निवेशकों ने पुलिस थाना नारायणगढ़ में शिकायत दी थी। पीड़ितों का कहना है कि वह एसबीआइ के ग्राहक हैं और वह बैंक में पैसा जमा करवाने गए थे। बैंक में कार्यरत सुनील दीवान, विनोद कुमार, रसालचंद ने टी एंड सी सोसाइटी में एफडी करवाने पर दस से बारह प्रतिशत ब्याज मिलेगा। इसी लालच में आकर लोगों ने करोड़ों रुपये की एफडी सोसाइटी में करवा दी। इस रुपये से आरोपितों ने संपत्तियां खरीदी, जबकि निवेशकों के साथ ठगी की।

थाना प्रभारी गुरमेल सिंह ने बताया कि आरोपी रंधीर सिंह को काबू किया गया है उसे स्थानीय अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया। इसी मामले में पुलिस पहले भी दो आरोपित रसालचंद व सुनील दीवान गिरफ्तार हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी