बरसात का मंडी में दिखा असर, खेतों में बिछ गई धान

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर मौसम विभाग की पूर्व सूचना के मुताबिक दूसरे दिन सुबह भी बरसात

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 01:47 AM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 01:47 AM (IST)
बरसात का मंडी में दिखा असर, खेतों में बिछ गई धान
बरसात का मंडी में दिखा असर, खेतों में बिछ गई धान

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

मौसम विभाग की पूर्व सूचना के मुताबिक दूसरे दिन सुबह भी बरसात हुई। बेशक रविवार सुबह बरसात हल्की रही लेकिन पिछले 24 घंटों मे मौसम विभाग के पैमाने पर 51 एमएम बरसात दर्ज हुई। जिससे मंडी में खुले में पड़ी धान तो भीगी ही बल्कि खेत में भी धान की फसल बिछ गई। मंडी में किसान मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे और दोपहर बाद जब मौसम साफ हुआ तो सुखाने में लगे रहे। वहीं, खेत में फसल बिछ जाने से जो फसल पहले कंबाइन से काटी जा सकती थी अब उसे हाथों से कटवाना पड़ेगा। जिससे किसान का खर्च बढ़ेगा और पकी हुई फसल के बिछने का असर उत्पादन पर भी दिखेगा। मौसम पर भी बरसात का असर देखने को मिला जो कि अधिकतम लुढ़क कर 25.6 व न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने सोमवार को भी बरसात की संभावना जताई है जिससे अभी किसानों को और जनजीवन को और परेशानी उठानी पड़ेगी। हालांकि, रविवार सुबह होने के बाद जो बरसात हुई उसका निकासी पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिला।

chat bot
आपका साथी