तेज अंधड के बाद हुई बूंदाबांदी, तापमान में आई गिरावट

जागरण संवाददाता अंबाला शहर मौसम ने वीरवार को फिर से करवट ली। जिसके चलते दोपहर के

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 10:35 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 10:35 AM (IST)
तेज अंधड के बाद हुई बूंदाबांदी, तापमान में आई गिरावट
तेज अंधड के बाद हुई बूंदाबांदी, तापमान में आई गिरावट

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : मौसम ने वीरवार को फिर से करवट ली। जिसके चलते दोपहर के बाद शाम ढलते ही बादल छाने लगे थे और इसके बाद अचानक तेज अंधड़ चल गया। जिसमें पेड़ तक गिर गए। पेड़ों के कारण बिजली की तारें भी टूट गई। ऐसे में बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजली के बाधित होने पर कुछ समय के लिए लोगों के घरों में अंधेरा हो गया। क्योंकि आसमान में गहरे बादल छाए गए थे। इसी दौरान बूंदाबांदी होने लगी। हालांकि धीमी-धीमी बरसात से मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के मुताबिक वीरवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यनूतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्की बरसात भी दर्ज की गई। जिसके चलते 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं शुक्रवार को न्यनूतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बता दें कि सुबह मौसम में गर्मी थी। लोग धूप से बचने के लिए छाया की ओर भागते दिखे। वहीं गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पीते रहे। आंधी के कारण हुए फाल्ट बिजली गुल

वीरवार शाम को आंधी और बारिश के चलते अंबाला छावनी में फाल्ट हो गया। जिसके कारण बिजली गुल हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक बिजली जाने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। फाल्ट को ढूंढने में बिजली विभाग के पसीने छूट गए। हाथी खाना मंदिर के पास, बारह क्रॉस रोड, डिफेंस कालोनी आदि स्थानों पर बिजली विभाग के कर्मचारी लगे रहे। बारिश बंद होने के बाद फाल्ट को सही किया गया। उसके बाद ही बिजली चालू हो सकी। आंधी में सद्दोपुर रोड पर बिजली का पोल टूटा, तीन घंटे बत्ती गुल

शहर में तेज आंधी से सद्दोपुर रोड पर बिजली का पोल टूट गया। इस वजह से चार कालोनी में 3 घंटे बत्ती गुल रही। मौके पर बिजली निगम ने बिजली के पोल को बदलने का काम शुरू किया। वहीं लोगों की सुविधा के लिए वैक्लपिक व्यवस्था से बिजली आपूर्ति शुरू की। वीरवार को तेज आंधी आने से शाम छह बजे सद्दोपुर रोड पर बिजली का पोल टूट गया। वहीं बिजली का पोल टूटते ही लाइन ट्रिप हो गई। बिजली निगम ने सबस्टेशन से शटडाउन लेकर पोल को सही करने का काम शुरू किया। इस वजह से अशोक विहार, शालीमार, न्यू सब्जी मंडी, कमल विहार आदि में देर रात तक बिजली कटौती रही। बिजली निगम ने लोगों की सुविधा के लिए कॉलोनी में वैकल्पिक व्यव्स्था से बिजली आपूर्ति शुरू की। वहीं दरे रात तक बिजली के पोल को बदलने का काम जारी रहा। इस संबंध में जेई रजत ने बताया कि सद्दोपुर रोड पर बिजली का पोल टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं लोगों की सुविधा के लिए वैक्लपिक व्यवस्था से बिजली आपूर्ति सुचारु की।

chat bot
आपका साथी