सुबह चार बजे शुरू बरसात, आठ बजे गिरी जर्जर छत, परिवार सुरक्षित

मौसम में अचानक अपना रुख बदला और बुधवार सुबह करीब चार बजे से बरसात शुरू हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 06:20 PM (IST)
सुबह चार बजे शुरू बरसात, आठ बजे गिरी जर्जर छत, परिवार सुरक्षित
सुबह चार बजे शुरू बरसात, आठ बजे गिरी जर्जर छत, परिवार सुरक्षित

जागरण संवाददाता, अंबाला: मौसम में अचानक अपना रुख बदला और बुधवार सुबह करीब चार बजे से बरसात शुरू हो गई। बारिश की वजह से छावनी बैंक रोड स्थित पैरी होटल परिसर में लगभग आठ बजे एक पुराने भवन की छत अचानक गिर (ढह) गई। जिस समय हादसा हुआ बच्चे बाहर खेल रहे थे और परिवार की महिला कमरे में ही थी। हादसे से पहले विलियम ने देखा कि दीवार से छत अलग होकर लटक रही है, और घर में अपनी पत्नी को बाहर निकलने को कहा। जैसे ही उसकी पत्नी कमरे से बाहर आई छत जमींदोज हो गई और कमरे में रखे जरूरत की वस्तुंए मलवे से दब गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। घटना के बाद मुहल्ले के लोग एकत्र हुए और जब तक नई छत तैयार नहीं तब तक आसपास रहने वालों ने सहारा दिया है।

बैंक रोड स्थित पैरी होटल परिसर में विलियम अपने परिवार के साथ लंबे समय से पुराने मकान में रहता है। बुधवार अलसुबह बरसात शुरू हुई, सुबह करीब आठ बजे मकान विलियम ने देखा कि उसकी छत दीवार से अलग होकर लटक रही है। जिस समय उसकी नजर मकान के छत पर पड़ी उस वक्त पत्नी कमरे में सो रही थी। छत को लटकता देख विलियम तेज आवाज लगाकर अपनी पत्नी को कमरे से बाहर आने को कहा। जैसे ही उसकी पत्नी कमरे से बाहर आई मकान की छत ढह गई। अब पीड़ित परिवार की प्रशासन की तरफ से आहेतुक मदद दिए जाने की मांग उठने लगी है। एसडीएम सचिन गुप्ता ने सूचना मिलते ही अपनी टीम को तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद पहुंचाने का निर्देश दिया है।

chat bot
आपका साथी