अंबाला में तीन दिनों तक बारिश का अनुमान

प्रदेश का मौसम विभाग 17 से 19 तक बूंदाबांदी का अनुमान जता रहा है लेकिन फिलहाल बारिश की कोई खास चेतावनी नहीं है। दूसरी ओर दिन और रात का तापमान लगातार गिर रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। दीपावली तक इस बार अछी खासी ठंडक का अनुमान है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 06:15 AM (IST)
अंबाला में तीन दिनों तक बारिश का अनुमान
अंबाला में तीन दिनों तक बारिश का अनुमान

जागरण संवाददाता, अंबाला : प्रदेश का मौसम विभाग 17 से 19 तक बूंदाबांदी का अनुमान जता रहा है, लेकिन फिलहाल बारिश की कोई खास चेतावनी नहीं है। दूसरी ओर दिन और रात का तापमान लगातार गिर रहा है। आने वाले दिनों में तापमान और गिरेगा। दीपावली तक इस बार अच्छी खासी ठंडक का अनुमान है। आने वाले दिनों में यह ठंडक और बढ़ेगी और नवंबर में मौसम में अच्छा खासा बदलाव आ जाएगा। दूसरी ओर कपड़ा कारोबारियों ने भी अपनी तैयारियां कर ली हैं।

अंबाला में मानसून सीजन में इस बार सामान्य से कम बारिश रिकार्ड हुई है। हालांकि हरियाणा की बात करें तो मानसून सामान्य रहा है। अब मौसम में एकाएक बदलाव देखने को मिल रहा है। दिन के तापमान में जहां गिरावट देखी गई है, वहीं रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। सुबह और शाम के समय तो धूप भी लोगों को आराम दे रही है। मौसम विभाग की मानें तो अंबाला में 17 से लेकर 19 अक्टूबर तक आसमान में बादल छाएंगे, जबकि बूंदाबांदी भी हो सकती है। ऐसी स्थिति में मंडियों में धान की फसल को संभालने के लिए पहले से ही इंतजाम करने होंगे। हालांकि इसके बाद आसमान साफ रहेगा।

दूसरी ओर मौसम परिवर्तन लोगों को बीमार भी करेगा। अंबाला कैंट के डाक्टर डीएस गोयल (एमडी मेडिसिन) का कहना है कि जिस तरह से तापमान में एकाएक गिरावट दर्ज की गई है, यह लोगों को बीमार कर सकती है। यदि लोग मौसम परिवर्तन को लेकर लापरवाह हुए तो इसका सीधा असर उनकी सेहत पर पड़ेगा। ऐसे में लोगों को सेहत के प्रति सावधान रहना होगा।

chat bot
आपका साथी