झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

गर्मी के मौसम में लोगों ने बरसात से बड़ी राहत की सांस ली। इससे जहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे आ गया वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री नीचे गिर गया। मौसम विभाग ने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 09:56 AM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 09:56 AM (IST)
झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत
झमाझम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : गर्मी के मौसम में लोगों ने बरसात से बड़ी राहत की सांस ली। इससे जहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री नीचे आ गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से पांच डिग्री नीचे गिर गया। मौसम विभाग ने 37.9 एमएम बारिश दर्ज की। शनिवार रात के बाद रविवार दोपहर को भी झमाझम बरसात हुई।

बता दें कि जिला में गर्मी ने लोगों को सता दिया था। क्योंकि जिला का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से भी ऊपर चला गया था। लोगों को सुबह 10 बजे के बाद घरों से निकलना मुश्किल हो गया था। कोई गोंद कतीरा तो कोई शिकंजी पीकर खुद को गर्मी से बचा रहा था। शनिवार रात को खूब तेज बरसात हुई। रविवार सुबह लोगों को एकदम साफ मौसम मिला। शाम को फिर से झमाझम बरसात शुरू हो गई। बरसात में भले ही लोग सड़कों पर भीगते रहे। लेकिन बड़ी राहत महसूस किया।

chat bot
आपका साथी