नारायणगढ़ विस का 50 किलोमीटर दूर तक हलका, पूजा विहार में सड़कें न होने पर विधायक बोलीं, अफसर सुनते नहीं

जागरण संवाददाता अंबाला नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी का हलका और छावनी विधानसभा क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:15 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:15 AM (IST)
नारायणगढ़ विस का 50 किलोमीटर दूर तक हलका, पूजा विहार में सड़कें न होने पर विधायक बोलीं, अफसर सुनते नहीं
नारायणगढ़ विस का 50 किलोमीटर दूर तक हलका, पूजा विहार में सड़कें न होने पर विधायक बोलीं, अफसर सुनते नहीं

जागरण संवाददाता, अंबाला : नारायणगढ़ विधायक शैली चौधरी का हलका और छावनी विधानसभा क्षेत्र की सीमा पर बसा पूजा विहार कालोनी है। यहां रहने वाले लोग विधानसभा चुनाव में नारायणगढ़ विधायक और नगर परिषद का पार्षद चुनने के लिए वोट करतें हैं। पूजा विहार कालोनी में समस्याएं दूर होने की बजाय दिन-पे-दिन बढ़ती जा रही है। करीब एक दशक पहले हुए कार्य की देखरेख न होने से अब यहां रहने वाले लोग समस्या से ऊब चुके हैं। जबकि पूजा विहार से सटी दूसरी कालोनियां छावनी के भाजपा विधायक अनिल विज के विधानसभा क्षेत्र में होने का लाभ मिल रहा है। विधानसभा नारायणगढ़ और नगर परिषद क्षेत्र के सीमा की चक्की में पूजा विहार की जनता पिस रही है। पूर्व पार्षद स्वर्ण कौर नियमित साफ सफाई कराने का दावा करतीं हैं, वहीं विधायक शैली चौधरी कहतीं हैं यहां समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से बात की जाती है, लेकिन वे काम करने को राजी नही हैं। सड़क पर रखे ट्रांसफार्मर से खतरा

फोटो : 1

प्रभु प्रेम पुरम से पूजा विहार कालोनी को जाने वाली सड़क के बीच में ही ट्रांसफार्मर रखा है। इस ट्रांसफार्मर से किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के हाईटेंशन की चपेट में आने से दो गोवंशों की मौत हो चुकी है। ऊंचा फाउंडेशन बनाकर ट्रांसफार्मर को रखने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बजबजा रही कालोनी की सभी नालियां

फोटो : 6

हमारे घर के आसपास की नालियां भरी पड़ी रहती है। यहां पर हमें ही रोजाना सफाई करनी पड़ती है। अगर नगर परिषद का सफाई कर्मचारी आता है और उससे कहा जाता है तो लड़ाई करने पर आमादा हो जाते हैं। इस समस्या का समाधान होना चाहिए।

सतीश कुमारी चोपड़ा, निवासी पूजा विहार कालोनी। चारों तरफ गंदगी का अंबार

फोटो : 7

पूजा विहार कालोनी में नियमित रूप से साफ सफाई का काम नहीं होता है। इस संबंध में जब पूर्व पार्षद से बात की जाती है तो वह टाल जाते हैं। यहां के लोगों का जीवन नारकीय हो गया है।

इंदू, निवासी पूजा विहार कालोनी। मुहल्ले में नियमित साफ सफाई का होता है काम

फोटो : 10

हमारे मुहल्ले में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी नियमित रूप से साफ सफाई का काम करतें हैं। अभी कुछ दिन पहले पूजा विहार के साथ बड़े नाले की सफाई का काम कराया गया है। अगर किसी को कोई समस्या है तो हमसे संपर्क कर सकता है।

स्वर्ण कौर, पूर्व पार्षद नगर परिषद अंबाला सदर। अधिकारी काम करने को राजी नहीं

फोटो : 11

पूजा विहार कालोनी की समस्याओं को लेकर हम अधिकारियों से बात करतीं हूं, लेकिन वह काम करने को राजी नहीं है। स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनने और प्रशासन से वार्ता करके समाधान कराने के लिए सप्ताह में एक दिन पूजा विहार और आसपास के गांव व मुहल्लों में बैठने की व्यवस्था बना रहीं हूं।

- शैली चौधरी, विधायक नारायणगढ़।

chat bot
आपका साथी