कोर्ट में पेशी के दौरान बंदी ने कांच निगला, आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज

जागरण संवाददाता अंबाला शहर चोरी के केस में सेंट्रल जेल में बंद सोहन लाल ने कोर्ट परिसर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:30 AM (IST)
कोर्ट में पेशी के दौरान बंदी ने कांच निगला, आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज
कोर्ट में पेशी के दौरान बंदी ने कांच निगला, आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : चोरी के केस में सेंट्रल जेल में बंद सोहन लाल ने कोर्ट परिसर में कांच का टुकड़ा निगल लिया। मुंह से खून बहने लगा तो पुलिस को इसका पता चला। आनन-फानन में उसे ट्रामा सेंटर लाया गया जहां उसका उपचार कर दोबारा सेंट्रल जेल भेज दिया गया। शहर कोतवाली थाना पुलिस ने पुलिस मुलाजिम बलराम की शिकायत पर बंदी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ कर लिया है। पता चला है बंदी ने इससे पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था जिसका एक मुकदमा बलदेव नगर थाना में दर्ज हैं, जबकि उसपर अन्य थाना में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। इस तरह से निगला कांच

परिसनर एस्कोर्ट गार्ड इंचार्ज बलराम के मुताबिक अंबाला सेंट्रल जेल से 25 आरोपितों को कोर्ट में पेशी के लिए दो गाड़ियों में लाया गया था। सभी को कोर्ट कांप्लेक्स में बने बक्शी खाना में बंद कर दिया था। इस दौरान 14 मुलाजिम भी तैनाच थे। सुबह साढ़े 11 बजे जब आरोपित सोहनलाल उर्फ सोनू को कोर्ट पेश किया तो उसके मुंह से खून निकलने लगा। जब चेक किया तो उसने मुंह के अंदर एक कांच का टुकड़ा लिया हुआ था जिसे वह चबा रहा था। इसके बाद कर्मचारियों ने उसे मुंह से कांच के टुकड़े को थूकने के लिए कहा तो टुकड़े निकलने लगे। खून बहता देख कर्मचारी उसे तुरंत ट्रामा सेंटर लेकर गए। वर्जन

पेशी के दौरान आरोपित ने कांच निगला हुआ था। उसके मुंह से कांच के छोटे टुकड़े भी निकले हैं। अस्पताल में इलाज के बाद उसे दोबारा जेल भेज दिया गया।

-बलराम, इंचार्ज, परिसनर एस्कोर्ट गार्ड।

chat bot
आपका साथी