अंबाला में टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारने में पुलिस कर्मचारियों के छूटे पसीने

अंबाला कैंट के बब्याल क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ता देख आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। पहले तो स्थानीय लोगों ने उसे उतारने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं माना तो पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:45 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:45 AM (IST)
अंबाला में टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारने में पुलिस कर्मचारियों के छूटे पसीने
अंबाला में टावर पर चढ़े युवक को नीचे उतारने में पुलिस कर्मचारियों के छूटे पसीने

जगरण संवाददाता, अंबाला : अंबाला कैंट के बब्याल क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ता देख आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। पहले तो स्थानीय लोगों ने उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं माना तो पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद युवक को नीचे उतारा। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से परेशान है।

जानकारी के अनुसार कालका का रहने वाला रजत बब्याल क्षेत्र में अपनी मौसी के पास तीन महीने से रह रहा है। मंगलवार को वह बब्याल क्षेत्र में बने एक टावर पर चढ़ गया। लोगों ने उसे देखा तो शोर मचा दिया। रजत को नीचे उतारने की लोगों ने भरसक कोशिश की, लेकिन वह नहीं उतरा। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जबकि कुछ देर बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।

----------- डेढ़ घंटे तक युवक को मनाया गया

युवक को नीचे उतरने के लिए मनाया गया, लेकिन पुलिस को देखते ही वह फिर से टावर पर चढ़ने लगता। यह सिलसिला काफी देर तक चलता रहा। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला ने युवक से बातचीत की जिसके बाद वह उतरने को राजी हुआ। युवक जैसे ही नीचे उतरा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। महेश नगर थाना के एसएचओ अजैब सिंह ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान है और उसने टावर पर चढ़ने का कोई कारण नहीं बताया है। वहीं युवक की मौसी ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान है। वह किस कारण से टावर पर चढ़ा इसकी जानकारी उसे भी नहीं है।

chat bot
आपका साथी