पुलिस ने कैंट में चलाया कांबिग अभियान, बिना नंबर के 15 वाहन जब्त किए

- पुलिस को मिली सूचनाओं के बाद शुक्रवार को की गई कार्रवाई -

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 08:55 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 08:55 AM (IST)
पुलिस ने कैंट में चलाया कांबिग अभियान, बिना नंबर के 15 वाहन जब्त किए
पुलिस ने कैंट में चलाया कांबिग अभियान, बिना नंबर के 15 वाहन जब्त किए

फोटो नंबर :: 34, 35, 36

- पुलिस को मिली सूचनाओं के बाद शुक्रवार को की गई कार्रवाई - काफी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद, कई लोगों से पूछताछ भी की जागरण संवाददाता, अंबाला:

शुक्रवार को अंबाला कैंट में पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में कांबिग अभियान चलाया गया। पुलिस ने संदिग्ध क्षेत्रों को चैक किया और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस ने यह अभियान चलाया। इस दौरान करीब 15 दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस को मिले इनपुट्स के आधार पर की गई, जबकि पुलिस ने इसे रूटीन प्रक्रिया बताया। जिन क्षेत्रों में यह अभियान चलाया गया, वहां पर लोगों में सनसनी रही। पुलिस ने इन क्षेत्रों को पूरी तरह से खंगाला। अंबाला कैंट की डेहा कालोनी, बारह क्रास रोड, वाल्मीकि नगर, बीसी बाजार, नन्हेड़ा, टांगरी बांध आदि क्षेत्रों में यह अभियान चलाया। अंबाला कैंट की डेहा कालोनी में पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस की पांच गाड़ियां, जिप्सी सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहले कैंट की डेहा कालोनी में पहुंचा। यहां पर एसएचओ विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने हर गली को चैक किया। पुलिस ने कई घरों को चैक भी किया। इस दौरान ुपुलिस ने डेहा कालोनी से तीन दोपिहया वाहनों को जब्त किया। जिन घरों से यह बरामद हुए हैं, उनसे पूछताछ भी की गई, जबकि कागजात दिखाने को भी कहा गया। लेकिन यह लोग कागजात नहीं दिखा पाए, जिसके चलते यह जब्त कर लिए गए। इसी तरह अभियान महेश नगर थाना, पड़ाव थाना क्षेत्र में भी चलाया गया। एसएचओ कैंट ने बताया कि पुलिस द्वारा यह अभियान रूटीन प्रक्रिया है। पुलिस को भी सूचनाएं मिलती हैं, उसके आधार पर यह कार्रवाई प्लानिग की जाती है। डेहा कालोनी से कुछ वाहन जब्त किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह का अभियान लगातार चलाया है। इस दौरान जहां संदिग्ध लोगों से पूछताछ होती है, वहीं संदिग्ध वाहन आदि भी बरामद हुए हैं। इस बारे में डीएसपी कैंट रामकुमार का कहना है कि पुलिस ने अंबाला कैंट में चलाए गए अभियान में 15 ऐसे वाहनों को जब्त किया, जिनके कागजात नहीं थे। इन सभी की जांच की जाएगी। पुलिस अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान चलाती रहेगी।

chat bot
आपका साथी