गोवर्धन नगर में हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता अंबाला शहर गोवर्धन नगर में हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतारने

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 08:49 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 08:49 AM (IST)
गोवर्धन नगर में हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
गोवर्धन नगर में हत्या के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : गोवर्धन नगर में हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपित राजिद्र व आकाश उर्फ अक्कु को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले में संलिप्त छह आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

शिकायतकर्ता गोवर्धन नगर के दीपक उर्फ दिप्पी ने 16 फरवरी 2021 को बलदेव नगर थाना में शिकायत दर्ज करवायी थी। जिसमें बताया था कि आरोपित ऋषि, लक्की, रिम्पी, राजेंद्र, अक्कु, सागर, विष्णु, सागर, आकाश निवासी गोवर्धन नगर व आरोपित महिला ने 16 फरवरी 2021 को उस पर व उसके भाई अरूण पर चाकू, तलवार, गंडासी व अन्य तेजधार हथियारों से जानलेवा कर दिया था। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। छाती में छह सेंटीमीटर तक घोंप दिया था चाकू

हत्यारोपितों ने अरुण को घेर कर चाकू व तलवारों से हमला किया था। अरुण को शरीर पर चार जगह गहरे घाव थे। सबसे बड़ा घाव छाती पर था। यहां करीब छह सेंटीमीटर चाकू सीधा लगा था जो हार्ट के आर-पार हो गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी। दूसरी ओर अरुण के पिता नरेश कुमार का भी इलाज पीजीआइ में हुआ था। झगड़े के दौरान बीच-बचाव करते हुए उन्हें भी गर्दन पर चाकू लगा था। यह है पूरा मामला

मृतक अरुण के भाई दीपक ने पुलिस को बयान दिया था कि अपनी मां सुधा रानी को कुरुक्षेत्र से दवाई दिलवाकर गोवर्धन नगर पहुंचा था कि रास्ते में ऋषि व राजेन्द्र गली में खड़े होकर सुअर को खाना डाल रहे थे। इनसे पशु को एक तरफ करने को कहा तो दोनों गाली-गलौज करने लगे थे। पिता नरेश ने भी दोनों को समझाने का प्रयास किया था। इसके बाद नरेश बेटे दीपक व पत्नी सुधा के साथ घर आ गए थे। थोड़ी देर बाद आठ-दस युवक तलवार, डंडे व हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए थे जिनमें आरोपित ऋषि, संदीप उर्फ लक्की, रिम्पी, राजेन्द्र, आकू, सागर, विष्णु, सागर, आकाश शामिल थे और उन्होंने हमला कर दिया था। भाई अरुण व पिता नरेश घायल हो गए, इसके बाद डाक्टरों ने अरुण को मृत घोषित कर दिया था।

chat bot
आपका साथी