कैंटोनमेंट बोर्ड के तोपखाना परेड में समस्याओं का अंबार, पूर्व एमसी से मिले लोग

- बरसात के दिनों में कच्ची सड़क से आने-जाने में दिव्यांगों को होती है काफी परेशानी जागर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:10 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:10 AM (IST)
कैंटोनमेंट बोर्ड के तोपखाना परेड में समस्याओं का अंबार, पूर्व एमसी से मिले लोग
कैंटोनमेंट बोर्ड के तोपखाना परेड में समस्याओं का अंबार, पूर्व एमसी से मिले लोग

- बरसात के दिनों में कच्ची सड़क से आने-जाने में दिव्यांगों को होती है काफी परेशानी जागरण संवाददाता, अंबाला : छावनी कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के तोपखाना परेड में रहने वालों को मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। यहां रहने वालों को सड़क, पानी निकासी और साफ सफाई की सुविधा के लिए तरसना पड़ता है। सुबह होते ही बजबजाती नालियां और कच्चे रास्ते से लोगों के दर्शन होते हैं। स्थानीय लोग वार्ड के पूर्व पार्षद से लेकर कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों से मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। सबसे अधिक समस्या तो बरसात के दिनों में होती है। कीचड़ से सराबोर सड़क पर जान जोखिम में डालकर लोगों को आना जाना पड़ता है। यहां रहने वाले दिव्यांगों के लिए बरसात में घर से निकलना दूभर हो जाता है। 500 की आबादी को नहीं मिल रहीं सुविधाएं

तोपखाना परेड में 500 से अधिक ऐसी आबादी है, जिसे शहर की सुविधाएं नहीं मिल रही है। घर से निकलते ही कच्ची सड़क के दर्शन होते हैं। इसके बाद सड़क के किनारे बनी नालियां कचरे से अटी रहती है। इससे निकलती दुर्गंध लोगों को परेशान कर रखा है। विज को लोगों ने भेजे शिकायती पत्र

तोपखाना परेड निवासी सोनी, प्रीति, सुशील, राकेश, चमनलाल, महेंद्र, नथिया देवी, सीमा, अशोक कुमार, बीना, विद्या देवी, संतोष, दसराज, रेखा रानी, अरूण, मतीस, राजकुमार और प्रेमलता ने राज्य सरकार के गृहमंत्री को प्रार्थना पत्र देकर गंदगी की समस्या को उठाया है।

chat bot
आपका साथी