शहर में मुख्य सड़कों को जाम मुक्त करने का प्लान फेल, सर्वे के बाद भी नहीं मिली जमीन

नगर निगम का मुख्य सड़कों को जाम मुक्त करने का प्लान फेल हो गया है। प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 05:30 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 05:30 AM (IST)
शहर में मुख्य सड़कों को जाम मुक्त करने का प्लान फेल, सर्वे के बाद भी नहीं मिली जमीन
शहर में मुख्य सड़कों को जाम मुक्त करने का प्लान फेल, सर्वे के बाद भी नहीं मिली जमीन

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: नगर निगम का मुख्य सड़कों को जाम मुक्त करने का प्लान फेल हो गया है। हालांकि निगम ने करीब एक वर्ष पहले रेहड़ी-फड़ी वालों का सर्वे कराया था। इसमें रेहड़ी-फड़ी संचालकों को चयनित जमीन पर शिफ्ट करना था। इसका मुख्यालय को प्रस्ताव भेज दिया है, लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं मिली है। ऐसे में निगम की योजना ठंडे बस्ते में चली गई है।

मालूम हो कि अंबाला की मुख्य सड़कों और कालोनी में रेहड़ी-फड़ी संचालक से लोग परेशान हैं। यहां पर सड़क किनारे पर शाम में वाहनों के दबाव से जाम भी लगता है। इसलिए निगम ने सड़कों के किनारे से रेहड़ी-फड़ी वालों का सर्वे कराया था। इसमें सिटी, छावनी और नारायणगढ़ में सर्वे में करीब 3500 रेहड़ी संचालक सर्वे में मिले थे। इसमें निगम के सर्वे में आने वाले रेहड़ी संचालकों को चयनित जमीन पर जगह देनी थी। इसके लिए निगम ने मुख्यालय को प्रेम नगर में दो जगह, मानव चौक, अंबा मार्केट में जमीन का चयन किया, लेकिन मुख्यालय से मंजूरी अभी तक नहीं मिली है। इस वजह से नगर निगम की रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह देने की योजना ठंडे बस्ते में चली गई। इस संबंध में सीपीओ अनिल राणा ने बताया कि रेहड़ी-फड़ी संचालकों के लिए चार जगह पर जमीन का चयन किया था, लेकिन अभी तक मुख्यालय से स्वीकृति नहीं मिली है।

----------------

रेहड़ी-फड़ी वालों को बीस हजार रुपये का लोन मिलेगा

नगर निगम की प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स योजना में रेहड़ी- चालकों को दस हजार रुपये का लोन दिया जाता है। इस योजना में जिन लोगों ने दस हजार रुपये के लोन लेकर भुगतान कर दिया है, उन्हें अब बीस हजार रुपये के लोन का लाभ मिलेगा। इसके लिए रेहड़ी चालक निगम में आवेदन कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी