अंबाला में आवासीय कालोनी में संचालित डेयरियों का भौतिक सत्यापन शुरू

शहर में नगर निगम ने आवासीय कालोनी में संचालित होने वाली डेयरियों का भौतिक सत्यापन करना शुरू कर दिया है। इसमें आवासीय कालोनी की 55 डेयरियों की जांच की गई। इसमें 17 डेयरी संचालक मिले हैं जिन्होंने प्लाट मिलने के बाद भी डेयरियों को शिफ्ट नहीं किया है। इनको शिफ्ट करने के लिए नोटिस जारी किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 06:10 AM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 06:10 AM (IST)
अंबाला में आवासीय कालोनी में संचालित डेयरियों का भौतिक सत्यापन शुरू
अंबाला में आवासीय कालोनी में संचालित डेयरियों का भौतिक सत्यापन शुरू

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर में नगर निगम ने आवासीय कालोनी में संचालित होने वाली डेयरियों का भौतिक सत्यापन करना शुरू कर दिया है। इसमें आवासीय कालोनी की 55 डेयरियों की जांच की गई। इसमें 17 डेयरी संचालक मिले हैं, जिन्होंने प्लाट मिलने के बाद भी डेयरियों को शिफ्ट नहीं किया है। इनको शिफ्ट करने के लिए नोटिस जारी किया है।

मालूम हो कि नगर निगम ने करीब 17 से 18 वर्ष पहले आवासीय कालोनी से डेयरियों को शिफ्ट करने की कार्रवाई शुरू की थी। इसमें कांवला और खतौली गांव में डेयरी संचालकों को सस्ती दरों पर जमीन आवंटित की थी। इसमें काफी डेयरी संचालक जमीन मिलने के बाद भी शिफ्ट नहीं हुए हैं। इस वजह से आवासीय कालोनी में डेयरियों के गोबर से गंदगी फैली रहती है। नगर निगम की टीम ने प्रेम नगर, जैन कालेज रोड, शिवालिक कालोनी, शालीमार कालोनी, अशोक नगर, माडल टाउन आदि में 55 डेयरियों की जांच की। इसमें 17 डेयरी मिली हैं, जो प्लाट मिलने के बाद भी शिफ्ट नहीं की गई। नगर निगम ने डेयरी संचालकों को सात दिन में शिफ्ट करने के लिए नोटिस दिया है। इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि आवासीय कालोनी में संचालित होने वाली डेयरियों का सत्यापन किया जा रहा है।

----------------

गोबर गैस प्लांट भी बनेगा

खतौली गांव में डेयरियों को शिफ्ट किया है। यहां पर पशुओं के गोबर से गंदगी फैली रहती है। आयुक्त ने खतौली गांव का दौरा किया था। यहां पर डेयरियों के गोबर से गैस बनाने की योजना बनाई है। यहां पर गोबर गैस प्लांट बनेगा। साथ ही पानी निकासी की सुविधा भी कराई जाएगी।

---------------

मार्च में भी नोटिस दिए थे

निगम ने मार्च में आवासीय कालोनी में संचालित होने वाली डेयरियों को शिफ्ट करने के लिए नोटिस जारी किए थे। इसमें डेयरी संचालकों को एक सप्ताह का समय दिया। इसके बावजूद भी डेयरी संचालकों ने शिफ्ट नहीं की गई। इस दौरान निगम की टीम ने डेयरियों के बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए थे।

chat bot
आपका साथी