लोकतंत्र के महापर्व में लोगों ने जमकर किया मतदान

लोकतंत्र के महापर्व में सोमवार को मतदान के दौरान लोगों ने उत्साह व जोश के साथ मतदान किया। इस पर्व में लोगों ने आगे आकर अपनी भागेदारी भी पूरी तरह से सुनिश्चित की। चाहे युवा वर्ग हो या बुजुर्ग हो हर किसी ने अपने मत की महत्वता को समझते हुए आगे आकर अपने मतदान का प्रयोग किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 08:45 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 08:45 AM (IST)
लोकतंत्र के महापर्व में लोगों ने जमकर किया मतदान
लोकतंत्र के महापर्व में लोगों ने जमकर किया मतदान

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

लोकतंत्र के महापर्व में सोमवार को मतदान के दौरान लोगों ने उत्साह व जोश के साथ मतदान किया। इस पर्व में लोगों ने आगे आकर अपनी भागेदारी भी पूरी तरह से सुनिश्चित की। चाहे युवा वर्ग हो या बुजुर्ग हो हर किसी ने अपने मत की महत्वता को समझते हुए आगे आकर अपने मतदान का प्रयोग किया। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिली। शाम तक इन मतदान केंद्रों पर काफी भीड़ रही। युवतियों ने भी लोकतांत्रिक प्रणाली में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हुए अपने मत का प्रयोग किया।

बूथ नंबर 75 पर मतदान करने आए 66 वर्षीय शहर निवासी महिलंद्र पाल मित्तल ने बताया कि मतदान को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। मतदान एक त्यौहार की तरह होता है जोकि 5 वर्ष में एक बार आता है। हमें अपने मत का प्रयोग कर लोकतांत्रिक प्रणाली को मजबूत बनाने का एक सुंदर अवसर भी मिला है। बूथ नंबर 28 पर मतदान करने आई बुजुर्ग महिला ज्ञानो देवी ने बताया कि जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं को सराहा। इसी प्रकार दंपति परिवार 80 वर्षीय गोबिद सिंह व उनकी धर्मपत्नी 75 वर्षीय कमला देवी ने बताया कि बदलते समय के परिवेश के मुताबिक लोगों की विचारधारा भी बदली है। अब लोग निष्पक्ष व निर्भिक होकर अपने मत का प्रयोग करते हैं। इसी तरह 75 वर्षीय आरडी दहिया, 21 वर्षीय ऋषभ, 20 वर्षीय परविद्र, 19 वर्षीय करण , शहर निवासी तनवी शर्मा, निशा ने भी मतदान किया।

chat bot
आपका साथी