सड़कों पर लटके तार और जर्जर टॉयलेट से लोग परेशान

सड़कों पर लटके तार से बड़ा हादसा होने का खतरा बढ़ रहा है। इतना ही नहीं घरों के ऊपर से जा रहे तार मुसीबत बन गए है। लोगों ने बिजली बोर्ड को भी अवगत कराया। मगर आज भी समस्या वैसी ही बनी हुई है। इसके अलावा सड़कों पर खंभे राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बने है। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय जर्जर पडे हुए है। टॉयलेट में गेट नहीं है और दुर्गंध से बुरा हाल है। इसके अलावा सड़कों पर लोग रेहड़ियां लगाते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 08:15 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 08:15 AM (IST)
सड़कों पर लटके तार और जर्जर टॉयलेट से लोग परेशान
सड़कों पर लटके तार और जर्जर टॉयलेट से लोग परेशान

जागरण संवाददाता, अंबाला : सड़कों पर लटके तार से बड़ा हादसा होने का खतरा बढ़ रहा है। इतना ही नहीं घरों के ऊपर से जा रहे तार मुसीबत बन गए है। लोगों ने बिजली बोर्ड को भी अवगत कराया। मगर आज भी समस्या वैसी ही बनी हुई है। इसके अलावा सड़कों पर खंभे राहगीरों के लिए बड़ी समस्या बने है। इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए बनाए गए शौचालय जर्जर पडे हुए है। टॉयलेट में गेट नहीं है और दुर्गंध से बुरा हाल है। इसके अलावा सड़कों पर लोग रेहड़ियां लगाते हैं। जिसके कारण जाम की समस्या बनी रहती है। ये समस्या वार्ड नंबर-25 के लोगों की है। लोगों का कहना है कि ये सभी मुद्दे चुनाव में रखें जाएगे। जो हमारे क्षेत्र का विकास करेगा। उसी को वोट करेंगे। वार्ड नंबर 25 में करीब 7 हजार वोट है। लेकिन सुविधाओं का अभाव है।

वार्ड नंबर 25 की अगर बात करें तो राय मार्किट, निकलसन रोड, गांधी मैदान के पीछे, पंजाबी मुहल्ला, दीना की मंडी, आदि स्थानों का बुरा हाल है। लोगों को टूटी सड़कों से गुजरना पड़ता है। जगह-जगह सड़कों गड्ढे है। रात में हादसे होने का खतरा रहता है। इसके अलावा गलियां और नालियां भी टूटी पड़ी हुई है। नगर परिषद से भी लोग शिकायत कर थक गए है। मगर उनकी समस्याओं का समाधान तक नहीं हुआ। नाले और नालियों की सबसे बड़ी समस्या है। दुकानों के पास नाले की दुर्गंध से काफी परेशान है। कई बार लिखित में भी हम शिकायत कर चुके है।

अनुज, वार्ड नंबर-25 सड़कों पर लगे खंभे और जर्जर तार होने से बुरा हाल है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। हमने विभाग से शिकायत भी की। लेकिन कुछ नहीं हुआ।

जयवीर, वार्ड नंबर-25 सड़कों का बुरा हाल है। जगह-जगह सड़कों में गड्ढे हो गए है। रात में तो निकलना मुश्किल हो जाता है।

फतेह सिंह, वार्ड नंबर-25

chat bot
आपका साथी