डिफेंस कालोनी में समस्याओं का समाधान करवाने को विज से मिले लोग

नगर परिषद के कर्मचारियों की वजह से क्षेत्रवासियों को जीना दूभर हो गया है। डिफेंस कालोनी में न ही सड़क है और ना ही शौचालय।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:10 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:10 AM (IST)
डिफेंस कालोनी में समस्याओं का समाधान करवाने को विज से मिले लोग
डिफेंस कालोनी में समस्याओं का समाधान करवाने को विज से मिले लोग

फोटो: 42 व 45

जागरण संवाददाता, अंबाला: नगर परिषद के कर्मचारियों की वजह से क्षेत्रवासियों को जीना दूभर हो गया है। डिफेंस कालोनी में न ही सड़क है और ना ही शौचालय। यहां तक की घरों का कूड़ा डालने के लिए कूड़ेदान तक लगाए गए। कूड़े का उठान भी समय पर नहीं हो पा रहा है। डिफेंस कालोनी के रहने वाले रिटायर्ड कैप्टन मलकीत सिंह, कैप्टन केआर सिंह, एस धीमान, रिटायर्ड कर्नल आरडी सिंह का कहना है कि नगर परिषद के कर्मचारियों ने सीवरेज लाइन डालने का काम शुरू किया था। इसके लिए सड़क तोड़ी गई। कर्मचारियों की लापरवाही रही कि काम पूरा होने के बाद भी सड़कों को सही नहीं किया गया।

सड़क नहीं बनने के कारण लोगों का निकलना दुश्वार हो गया है। लोगों ने कई बार नगर परिषद से शिकायत भी की। लेकिन समस्याओं का समाधान तक नहीं हो पाया। समस्याओं को लेकर शनिवार को डिफेंस कालोनी के लोग गृहमंत्री अनिल विज से मिलें। गृहमंत्री ने लोगों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।

-------------------

कूड़ेदान नहीं होने के कारण फैल रही गंदगी

डिफेंस कालोनी में कूड़ेदान ना होने के कारण गंदगी फैल रही है। कालोनी के लोग खुले प्लॉट में ही कूड़ा डाल देते है। समय पर गाड़ियां कूड़ा उठाने के लिए भी नहीं आती है। ऐसे में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसके अलावा शौचालयों की भी कमी है। कालोनी के अंदर शौचालय तक नहीं है।

chat bot
आपका साथी