बाजार में कपड़ा नहीं बीमारी खरीद रहे लोग

स्थान कपड़ा मार्केट। दिन वीरवार। समय दोपहर 111 बजे। यहां पर फड़ी बाजार पूरी तरह से गुलजार था। न तो लोगों के बीच शारीरिक दूरी दिख रही थी न ही लोगों ने मास्क पहन रखा था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 06:30 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 06:30 AM (IST)
बाजार में कपड़ा नहीं बीमारी खरीद रहे लोग
बाजार में कपड़ा नहीं बीमारी खरीद रहे लोग

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : स्थान : कपड़ा मार्केट। दिन: वीरवार। समय : दोपहर 1:11 बजे। यहां पर फड़ी बाजार पूरी तरह से गुलजार था। न तो लोगों के बीच शारीरिक दूरी दिख रही थी न ही लोगों ने मास्क पहन रखा था। जिन लोगों ने मास्क लगाया हुआ था उनके भी मास्क नाक-मुंह से नीचे थे। कुछ लोग मास्क को हाथ लगाकर उपर-नीचे करते हुए नजर आए। कई लोग बात करने के लिए मास्क को नीचे कर रहे थे और बात खत्म होने के बाद ऊपर। जबकि ऐसी स्थिति में मास्क का कोई लाभ ही नहीं रह जाता।

ग्रामीण और शहर के अन्य हिस्सों से लोग ऑटो में सवार होकर अंबाला शहर पहुंच रहे हैं। सवारियों से भरे हुए ऑटो महावीर पार्क के पास आकर रुकते हैं, जिसके बाद कपड़ा मार्केट में एंट्री करते ही लोगों की भीड़ नजर आने लगी। कपड़ा मार्केट में एंट्री करते ही फड़ी मार्केट लगी थी। थोड़े से एरिया में कई फड़ी संचालकों ने अपनी-अपनी फड़ियां लगाई हुई थी। जिनमें लोगों की भीड़ ही भीड़ थी। यहां लोगों में कोरोना को लेकर कोई भय नहीं दिख रहा था। लोगों को चाहिए कि वे मास्क पहनें और शारीरिक दूरी का पालन करें।

---- यहां न चालान और न कोई सख्ती

अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट में रेहड़ी लगाकर नियमों की धज्जियां उठायी जा रही हैं। यहां पर न तो स्वास्थ्य विभाग को कोई कर्मी कार्रवाई कर रहा है और न ही पुलिस प्रशासन ध्यान दे रहा है। इतना ही नहीं यहां पर नगर निगम की टीम ने भी अपना रुख नहीं किया। जबकि तीनों विभाग चालान किए जाने का दावा करते हैं।

chat bot
आपका साथी