लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का अभियान जोरों पर : कौशिक

सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बराड़ा भारत भूषण कौशिक ने स्विप एक्टीविटी के तहत जानकारी दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Apr 2019 07:10 AM (IST) Updated:Fri, 26 Apr 2019 07:10 AM (IST)
लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का अभियान जोरों पर : कौशिक
लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का अभियान जोरों पर : कौशिक

संस, बराड़ा : सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम बराड़ा भारत भूषण कौशिक ने स्विप एक्टीविटी के तहत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने का अभियान पूरे जोरों पर है। लगभग सभी गांवों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जहां एक ओर स्कूली बच्चे गांवों में जाकर लोगों को मतदान के बारे में जागरूक कर रहे है, वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घरों में जाकर मतदान करने का प्रचार काम कर रही है। मौके पर उन्होंने लोक गीतों के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

chat bot
आपका साथी