बिजली के फाल्ट से उड़ा साफ्टवेयर, अल्ट्रासाउंड के लिए मरीज हो रहे परेशान

नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बिजली के फाल्ट से अल्ट्रासाउंड मशीन का साफ्टवेयर उड़ने से मरीज परेशान हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 08:30 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 08:30 PM (IST)
बिजली के फाल्ट से उड़ा  साफ्टवेयर, अल्ट्रासाउंड के लिए मरीज हो रहे परेशान
बिजली के फाल्ट से उड़ा साफ्टवेयर, अल्ट्रासाउंड के लिए मरीज हो रहे परेशान

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बिजली के फाल्ट से अल्ट्रासाउंड मशीन का साफ्टवेयर उड़ने से मरीज परेशान हो गए। यहां से मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए छावनी सिविल अस्पताल में रेफर किया जा रहा है, लेकिन कंपनी को इटली से मशीन का साफ्टवेयर मिल गया है। कंपनी का इंजीनियर शुक्रवार की सुबह सात बजे मशीन को सही करने के लिए पहुंच जाएगा। इस दौरान तीन घंटे में साफ्टवेयर को इंस्टाल कर दिया जाएगा। मालूम हो कि नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में बिजली के फाल्ट से अल्ट्रासाउंड मशीन का साफ्टवेयर उड़ गया था। इस वजह से ट्रामा सेंटर में चार दिन से मशीन खराब पड़ी है। वहीं ट्रामा सेंटर में रोजाना करीब 60 मरीज अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचते हैं। मजबूरी में मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए छावनी सिविल अस्पताल में रेफर किया जा रहा था। हालांकि कंपनी से मशीन को सही करने के लिए अधिकारियों ने संपर्क भी किया, लेकिन साफ्टवेयर इटली से आना था। इस वजह से अल्ट्रासाउंड मशीन को सही करने में देरी हो गई। हालांकि कंपनी को इटली से मशीन के लिए साफ्टवेयर मिल गया है। हालांकि वीरवार को अवकाश होने की वजह से मशीन ठीक नहीं हो सकी। शुक्रवार की सुबह सात बजे इंजीनियर मशीन को सही करने के लिए पहुंच जाएगा। वहीं साफ्टवेयर को इंस्टाल करने में करीब तीन घंटे लग जाएंगे। इस संबंध में कंपनी के इंजीनियर दर्शन ने बताया कि अल्ट्रसाउंड मशीन को सही करने के लिए सुबह सात बजे इंजीनियर पहुंच जाएगा। वहीं मशीन के लिए इटली से साफ्टवेयर भी मिल गया है। शुक्रवार को साफ्टवेयर को इंस्ट्रल करने का काम किया जाएगा। सर्वर की बैटरी को बदला गया, आज से मरीजों को राहत

नागरिक अस्पताल में सर्वर की बैटरी खराब होने से आनलाइन पंजीकरण का काम बंद चल रहा था। यहां पर पंजीकरण काउंटर पर कर्मचारी हाथों से पर्चें बनाने के काम कर रहे थे। इस वजह से पंजीकरण काउंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगी रहती थी। अस्पताल प्रबंधन ने वीरवार को बैटरी को बदलने का काम करा दिया है। इस संबंध में एएसएमओ डा. वीरेन्द्र भारती ने बताया कि अस्पताल में वीरवार को खराब बैटरी बदलने का काम पूरा कर लिया है। वहीं शुक्रवार से काउंटर पर कंप्यूटर से पर्चे बनाने का काम शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी