परशुराम मंदिर में चार लाख से बने शिवालय के गुंबद का हुआ उद्घाटन

भगवान श्री परशुराम मंदिर पीपली बाजार में चार लाख की लागत से बने शिवालय के विशाल गुंबद का उद्घाटन दविन्द्र शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Feb 2020 07:49 AM (IST) Updated:Thu, 06 Feb 2020 07:49 AM (IST)
परशुराम मंदिर में चार लाख से बने शिवालय के गुंबद का हुआ उद्घाटन
परशुराम मंदिर में चार लाख से बने शिवालय के गुंबद का हुआ उद्घाटन

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

भगवान श्री परशुराम मंदिर पीपली बाजार में चार लाख की लागत से बने शिवालय के विशाल गुंबद का उद्घाटन दविन्द्र शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया।

उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मां कमलेश्वरी धाम के संस्थापक संत बब्बू महाराज ने कहा कि ब्राह्मण सभा समाज को एक नई दिशा दिखाने के साथ साथ गरीबों के उत्थान के लिए सराहनीय काम कर रही है। धार्मिक जागरूकता के लिए हर मास अलग-अलग स्थानों पर हवन यज्ञ करवाना अपने आप में एक अनूठी मिसाल है।

दविन्द्र शर्मा ने कहा कि अंबाला जिला ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष प्रदीप शर्मा का कुशल नेतृत्व प्रेरणादायक है। इसके कारण समाज में एक नई उमंग है। शिवालय के विशाल गुंबद का चार लाख के खर्च से निर्माण करवाने के लिए जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने उनका आभार व्यक्त किया। संत बंबू महाराज एवं दविद्र शर्मा को सभा की ओर से शाल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मां कमलेश्वरी धाम के संस्थापक संत बब्बू महाराज, दविन्द्र शर्मा, विजय शर्मा, छावनी ब्राह्मण सभा के प्रधान बलदेव राज भारद्वाज, सोमदत्त शर्मा, हंसराज शर्मा, बलविद्र भारद्वाज, सतीश बक्शी, उदय राज त्रिपाठी, सुरेंद्र शर्मा, अरविद शर्मा, अशोक शर्मा, सोमनाथ शर्मा, दीपक कौशिक, रामनाथ शर्मा, वासुदेव शर्मा, दीपक शर्मा, किरण मोहिनी शर्मा, शांता कौशल, मीनाक्षी शर्मा, मधु कौशल, राजरानी शर्मा, उषा, किरण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी