फैक्ट्री से जब्त किए गए ऑक्सीजन सिलेंडर मरीजों के बचाएंगे प्राण

जागरण संवाददाता अंबाला शहर गांव मंडोर में आरटीए की अगुआई में रेलवे पुलों का निर्माण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:22 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:22 AM (IST)
फैक्ट्री से जब्त किए गए ऑक्सीजन सिलेंडर मरीजों के बचाएंगे प्राण
फैक्ट्री से जब्त किए गए ऑक्सीजन सिलेंडर मरीजों के बचाएंगे प्राण

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : गांव मंडोर में आरटीए की अगुआई में रेलवे पुलों का निर्माण करने वाली फैक्ट्री से बरामद किए गए ऑक्सीजन सिलेंडर अब मरीजों के प्राण बचाने के काम आएंगे। जब्त किए 508 सिलेंडरों की सूची प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को भेज दी है। हालांकि मामले में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया है, मगर पुलिस के मुताबिक अगर मालिक जब्त किए गए सिलेंडर के बिल पेश कर देता है तो उस आधार पर उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। पुलिस के मुताबिक मालिक का 14 एकड़ में कारोबार फैला है जहां पर रेलवे पुल व बांध जैसे अनेक कार्य के लिए प्लेट्स काटने का काम किया जाता है। फैक्ट्री मालिक की तरफ से जो भी दस्तावेज दिखाए गए वे सहीं हैं। बता दें ऑक्सीजन की कमी के चलते जहां कहीं भी प्रशासन को ऑक्सीजन सिलेंडर स्टॉक होने की सूचना मिली रही उन्हें जब्त किया जा रहा है। इस तरह से हुई थी कार्रवाई

दरअसल, इस रेलवे पुल बनाने वाली फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर मिलने की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को मिली थी। इसके बाद टीम तैयार की गई, तब आरटीए गौरी मिड्ढा पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थी। यहां अधिकारियों को कार्रवाई के दौरान एक घंटा लग गया था। जब यहां पड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों की गिनती की गई तो कुल 508 सिलेंडर मिले इनमें 303 भरे और 205 खाली थे। वीडियोग्राफी होने के बाद अधिकारियों ने सिलेंडर को जब्त कर लिया था। जब्त किए गए सिलेंडरों को मरीजों को ऑक्सीजन देने के काम आएंगे। इसके अलावा बरामद हुए सिलेंडरों की रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं।

-गौरी मिड्ढा, आरटीए।

फैक्ट्री करीब 14 एकड़ में फैली है। वैसे तो बरामद किए गए सिलेंडरों को मरीजों को ऑक्सीजन देने के काम आएंगे, लेकिन यदि मालिक सिलेंडरों के बिल पेश करे तो इस पर उच्च अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

-मोहन लाल, एसएचओ, पंजोखरा थाना।

chat bot
आपका साथी