वैक्सीनेशन कैंप में 102 अधिवक्ताओं को लगाया वैक्सीन

जिला बार एसोसिएशन भिवानी के आह्वान पर बार एसोसिएशन के सभागार में कोरोना वैक्सीन कैंप लगा। इसमें बार के 45 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ अधिवक्ता राज करण सिंह धर्मबीर लाम्बा कृष्ण चंद्र सहवाल बलबीर मेहता जय भगवान यादव सहित 102 अधिवक्ताओं ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:05 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:05 AM (IST)
वैक्सीनेशन कैंप में 102 अधिवक्ताओं को लगाया वैक्सीन
वैक्सीनेशन कैंप में 102 अधिवक्ताओं को लगाया वैक्सीन

जागरण संवाददाता, भिवानी :

जिला बार एसोसिएशन भिवानी के आह्वान पर बार एसोसिएशन के सभागार में कोरोना वैक्सीन कैंप लगा। इसमें बार के 45 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ अधिवक्ता राज करण सिंह, धर्मबीर लाम्बा, कृष्ण चंद्र सहवाल, बलबीर मेहता, जय भगवान यादव सहित 102 अधिवक्ताओं ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सत्यजीत पिलानिया ने आयुर्वेदिक मेडिकल अफसर डॉक्टर यशवंती व स्टाफ नर्स मीना को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसोसिएशन सचिव राजेश कुमार यादव, उप प्रधान सोमबीर भाटिया, सह सचिव विनय तंवर, कोषाध्यक्ष मंगेज तंवर, ऑडिटर अरविन्द बैरान, लाइब्रेरी इंचार्ज प्रिया लेघा, अधिवक्ताओं में हरेंद्र भालोठिया, पियूष वर्मा, अंत दहिया, अनिल साहू, अमित ढुल, कृष्ण मलिक, मुकेश गुलिया, विनय तंवर, अविनाश तंवर, देशांत गुलिया, सुरजीत सैनी, विकास नागर, सौरभ पंडित, जयमल, राजेश आर्य, नरेंद्र पंघाल, बिजेंद्र परमार, प्रदीप वशिष्ठ व अजय यादव उपस्थित थे।

नगर निगम आज से सैनिटाइज करने का काम शुरू करेगा

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम ने शहर में सैनिटाइजेशन का शेड्यूल जारी कर दिया है। शुक्रवार की सुबह से मुख्य बाजारों में सैनिटाइज करने का काम शुरू होगा। कालोनी और बाजारों में रोड स्वीपर मशीन से सैनिटाइज करने का काम किया जाएगा।

बता दें कि अंबाला में कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जिले में हर रोज 200 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े को देखकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। मार्च 2020 में कोरोना पॉजिटिव मिलने पर कालोनी और सरकरी कार्यालय को सैनिटाइज करने का काम किया जाता था। वहीं मुख्य बाजारों और कालोनी को निगम वाहनों से सैनिटाइज किया जाता था, लेकिन संक्रमितों का ग्राफ गिरने के बाद इसे इस काम को बंद कर दिया गया था। अब कोरोना की दूसरी लहर में एक बार फिर कोरोना संक्रमित मरीजों का ग्राफ बढ़ने लगा है। इसलिए मुख्यालय के आदेश के बाद निगम ने शहर को सैनिटाइज करने का शेड्यूल जारी किया है। इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि निगम वाहनों से सैनिटाइज करने का काम किया जाएगा। इसके लिए निगम ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है।

chat bot
आपका साथी