सरकार का एक तिहाई समय पूरा, लोगों को बतायी जाएंगी खामियां : चौटाला

जागरण संवाददाता अंबाला शहर 30 तक नई जिम्मेदारियां संगठन में लगा रहे हैं जिससे पार्टी क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 08:59 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 08:59 AM (IST)
सरकार का एक तिहाई समय पूरा, लोगों को बतायी जाएंगी खामियां : चौटाला
सरकार का एक तिहाई समय पूरा, लोगों को बतायी जाएंगी खामियां : चौटाला

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : 30 तक नई जिम्मेदारियां संगठन में लगा रहे हैं जिससे पार्टी का विस्तार किया जा सके। राज्य सरकार के 600 दिन पूरे हो गए हैं। यानि कि एक तिहाई कार्यकाल खत्म हो गया। इसमें सरकार की क्या खामियां रही जो गलत निर्णय लिए जो जिनसे लोगों को नुकसान हुआ। पंफ्लेट भी तैयार किए जा रहे हैं जो जनता तक पहुंचाएं जाएंगे। उक्त बातें इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने अंबाला शहर में पत्रकार सम्मेलन में कहीं। चौटाला ने प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज पर निशाना साधते कहा कि डीजीपी मनोज यादव और आइजी वाईपूर्ण कुमार के बीच उभरे विवाद पर पल्ला नहीं झाड़ना चाहिए बल्कि जो गलत है कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा थाने में बने मंदिर में आइजी ने माथा टेका तो डीजीपी ने जवाब तलब कर लिया, जबकि मंदिर पहले से बना हुआ है। अगर किसी की भगवान के प्रति श्रद्धा है तो वे कहीं भी फोटो रखकर पूजा कर सकता हूं। सिर्फ दलित समाज के व्यक्ति को अपमानित करने के लिए किया गया। चौटाला ने कहा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने व किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के निर्देश दिए। गठबंधन सरकार का कोई भी नुमाइंदा आज लोगों के बीच नहीं जा सकता, अगर जाता है तो विरोध का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा धान का घोटाला, शराब का घोटाला, कोरोना में दवा खरीद का घोटाला, रजिस्ट्री का घोटाला, सरसों का घोटाला, गेहूं की खरीद का घोटाला हुआ। जिसमें जांच करवाई गई लेकिन हुआ कुछ नहीं। शराब घोटाले में दो इंक्वायरी हुई। एक एसआइटी का गठन करके की गई। दूसरी इंकवायरी विजिलेंस के नाम पर की गई। विजिलेंस की इंकवायरी हुई तो गृहमंत्री ने कहा कि अब इसे पब्लिश करने का काम मुख्यमंत्री का है तो जो लोग इसमें शामिल हैं उनके खिलाफ एफआइआर की जाए। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। चौटाला ने कहा जिला परिषद का चुनाव, नगर पालिका, नगर परिषद का चुनाव भी चिन्ह पर लडेंगें। इस मौके पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी