त्योहारी छुट्टियों के साथ 180 दिनों के शिक्षा दिवस बनेंगे चुनौती

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) से संबद्ध कालेजों को अकादमिक कैलेंडर और अवकाश को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें जहां त्योहारी दिनों को लेकर अवकाश का शेड्यूल दिया है वहीं सिलेबस पूरा करवाना कालेज की जिम्मेदारी रहेगी। हालांकि 180 शिक्षा दिवस के भीतर सिलेबस पूरा करवाना है लेकिन यदि यह पूरा नहीं होता तो कालेज को इसकी व्यवस्था करनी होगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 01:26 AM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 01:26 AM (IST)
त्योहारी छुट्टियों के साथ 180 दिनों के शिक्षा दिवस बनेंगे चुनौती
त्योहारी छुट्टियों के साथ 180 दिनों के शिक्षा दिवस बनेंगे चुनौती

जागरण संवाददाता, अंबाला : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) से संबद्ध कालेजों को अकादमिक कैलेंडर और अवकाश को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें जहां त्योहारी दिनों को लेकर अवकाश का शेड्यूल दिया है, वहीं सिलेबस पूरा करवाना कालेज की जिम्मेदारी रहेगी। हालांकि 180 शिक्षा दिवस के भीतर सिलेबस पूरा करवाना है, लेकिन यदि यह पूरा नहीं होता तो कालेज को इसकी व्यवस्था करनी होगी। इस शेड्यूल में कक्षाओं को किस तरह (आनलाइन अथवा आफलाइन) से लगाना है, यह भी कालेज को ही तय करना होगा।

कुवि से जुड़े कालेजों अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। इसके तहत अंडर ग्रेजुएट कक्षाओं (आड सेमेस्टर) की कक्षाएं 22 फरवरी 2022 तक चलेंगी जबकि परीक्षाएं 23 फरवरी 2022 से 31 मार्च 2022 तक होंगी। इसी तरह अंडर ग्रेजुएट कक्षाएं (ईवन सेमेस्टर) 1 अप्रैल 2022 से 19 जुलाई 2022 तक चलेंगी जबकि 20 जुलाई 2022 से परीक्षाएं शुरू होंगी। इसी तरह पोस्ट ग्रेजुएट कक्षाएं (आड सेमेस्टर) 28 अक्टूबर 2021 से 22 फरवरी 2022 तक चलेंगी जबकि ईवन सेमेस्टर की कक्षाएं 1 अप्रैल 2022 से 19 जुलाई 2022 तक चलेंगी और 20 जुलाई 2022 से परीक्षाएं होंगी। खास है कि परीक्षाओं परीक्षाओं को 25 दिनों में पूरा करवाना होगा।

----------------

इस तरह से होंगे त्योहारी अवकाश

शेड्यूल के अनुसार दीपावली और होली पर अवकाश मिलेगा। इसके तहत दीपावली को लेकर 31 अक्टूबर से 7 नवबर 2021 तक रहेगा। इसी तरह होली पर 14 मार्च 2022 से लेकर 20 मार्च 2022 तक अवकाश रहेगा।

----------------

शिक्षा दिवस 180 होना जरूरी है

जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यदि शिक्षा दिवस किसी कारण से 180 दिनों से कम रहते हैं, तो इसके लिए कालेज प्रिसिपल को अपने स्तर पर अतिरिक्त कक्षाएं लगानी होंगी। यह भी कालेज को ही तय करना होगा कि परिस्थितियों को देखते हुए तय करना होगा कि कक्षाएं आफलाइन होंगी या आनलाइन होंगी।

chat bot
आपका साथी