सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में सुबह से जलाभिषेक के लिए लगा रहा तांता

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्त सुबह से ही जलाभिषेक के लिए तांता लगा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:59 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:59 AM (IST)
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में सुबह से जलाभिषेक के लिए लगा रहा तांता
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में सुबह से जलाभिषेक के लिए लगा रहा तांता

जागरण संवाददाता, अंबाला : सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्त सुबह से ही जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने के जुटने लगे। छावनी के प्राचीन हाथीखाना मंदिर में जयकारे और ओम नम: शिवाय के जाप से पूरा माहौल शिवमय रहा। मंदिर के प्रवेश द्वार से ही खिलौने और श्रृंगार प्रसाधन की वस्तुओं की दुकानें सजी रही। मंदिर में आने जाने वालों की सुरक्षा के लिहाज से जगह जगह पर पुलिस फोर्स तैनात रही। मंदिर परिसर में जगह जगह सेवादार आने वाले श्रद्धालुओं को शारीरिक दूरी के नियम का पालन और मास्क लगाना अनिवार्य होने की बात बताते रहे। मंदिर परिसर में प्राचीन शिवालय में जलाभिषेक करने वालों का सुबह 3 बजे से ही तांता लगा रहा जो देर रात चलता रहा। परिसर में आए भक्तों को शिव महिमा का गुणगान बताने के लिए मन्नू एंड पार्टी के कलाकार भजन प्रस्तुत किया।

भोर में ही स्नान कर श्रद्धालु भक्तों ने व्रत रखते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और बेलपत्र चढ़ाया। पहले सोमवार को लेकर शिवालयों की साफ-सफाई तथा मंदिरों में साज-सज्जा भी की गई। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के अनुसार सुबह चार बजे से भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था जो रात तक जारी रहा। क्षेत्र के शिवालय एवं देवालय गुंजायमान हुआ। महिला-पुरुष शिवभक्त सुबह से ही नजदीक के शिवालयों में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। मंदिर गेट पर चलता रहा लंगर

मंदिर प्रबंधन की तरफ से भक्तों के खान पान की निश्शुल्क व्यवस्था की गई थी। मुख्य गेट के दोनों किनारों पर भंडारा और लंगर में प्रसाद का वितरण होता रहा। लंगर खत्म होने से पहले दूसरा दानी अपनी तरफ से भंडारा और लंगर के लिए मौजूद रहा। इन मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा की

- प्राचीन कैलाश मंदिर हाथीखाना, छावनी।

- सनातन धर्म मंदिर हिल रोड, छावनी।

- स्टाफ रोड सनातन धर्म मंदिर, छावनी।

- वीरजी की कुटिया गीतानगरी, शहर।

- नीलकंठ मंदिर सेक्टर-7, शहर।

- पुराना सिविल अस्पताल शिव मंदिर, शहर।

- सुभाष पार्क के सामने का पंचमुखी मंदिर। प्रकट शिव मंदिर भी भक्तों ने किया जलाभिषेक

छावनी के मच्छी मुहल्ले में स्थित प्रकट शिव मंदिर में भक्त सुबह से ही जलाभिषेक करना शुरू कर दिया। भक्तों ने देर सायं तक जलाभिषेक और पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक और पूजा अर्चना के साथ महामृत्युंजय जाप करने के लिए भक्त सुबह से ही लगे रहे।

chat bot
आपका साथी