क्षेत्रवाद के चलते उत्तरी हरियाणा को किया दरकिनार : शर्मा

संवाद सहयोगी, साहा हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि भिवानी का

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Sep 2018 01:14 AM (IST) Updated:Mon, 10 Sep 2018 01:14 AM (IST)
क्षेत्रवाद के चलते उत्तरी हरियाणा को किया दरकिनार : शर्मा
क्षेत्रवाद के चलते उत्तरी हरियाणा को किया दरकिनार : शर्मा

संवाद सहयोगी, साहा

हरियाणा जनचेतना पार्टी (वी) के अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि भिवानी का सीएम बना तो भिवानी का विकास हो गया और यदि रोहतक का सीएम बनना तो रोहतक की तकदीर बन गई, लेकिन किसी ने भी अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने कहा कि हम लोगों को एकजुट होकर अपने हितों के लिए संघर्ष करना होगा और अपने हक मांगने होंगे। शर्मा रविवार को गांव शर्मा गांव संभालखा में कार्यकर्ताओं के बीच थे। विनोद शर्मा ने कहा कि किसी को मुख्यमंत्री बनने की फिर्क है तो किसी को सरकार बनाने की ¨चता, लेकिन कोई भी नेता जनता के दर्द व परेशानियों को समझने को तैयार नहीं है। इस अवसर पर पूर्व मेयर रमेशमल, गांव सरपंच प्रीतपाल, बंटी शर्मा, कुलदीप चेयरमैन, राजन गुगलानी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी