डेढ़ महीने से मरीजों की सेवा के इंतजार में खड़ी नई एंबुलेंस, 21 चालकों की नहीं हुई नियुक्ति

स्वास्थ्य विभाग को नई सात एंबुलेंस के लिए डेढ़ महीने से चालक नहीं मिले हैं। इस वजह से एंबुलेंस मरीजों की सेवा में नहीं दौड़ रही है। हालांकि एंबुलेंस मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा के लिए मिली थी ताकि गंभीर मरीजों को आसानी से हायर सेंटर में रेफर किया जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 10:12 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 10:12 PM (IST)
डेढ़ महीने से मरीजों की सेवा के इंतजार में खड़ी नई एंबुलेंस, 21 चालकों की नहीं हुई नियुक्ति
डेढ़ महीने से मरीजों की सेवा के इंतजार में खड़ी नई एंबुलेंस, 21 चालकों की नहीं हुई नियुक्ति

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : स्वास्थ्य विभाग को नई सात एंबुलेंस के लिए डेढ़ महीने से चालक नहीं मिले हैं। इस वजह से एंबुलेंस मरीजों की सेवा में नहीं दौड़ रही है। हालांकि एंबुलेंस मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा के लिए मिली थी, ताकि गंभीर मरीजों को आसानी से हायर सेंटर में रेफर किया जा सके। इन एंबुलेंसों के 21 चालकों की नियुक्ति की जानी थी, जो अभी तक नहीं हो सकी है। मालूम हो कि कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों का ग्राफ तेजी से बढ़ा था।इस वजह से संक्रमित मरीजों के लिए एंबुलेंस का संकट हो गया था। ऐसे में पुलिस विभाग की 21 एंबुलेंस को लिया था, ताकि मरीजों को इलाज में सुविधा मिले। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय से नई एंबुलेंस के लिए पत्र लिखा था। इस पर मुख्यालय से सात नई एंबुलेंस मिली हैं, लेकिन अभी तक एंबुलेंस के लिए चालक नहीं मिले हैं। इस वजह से अस्पताल परिसर में एंबुलेंस डेढ़ महीने से चालकों के इंतजार में खड़ी है। यहां तक सभी एंबुलेंस का रजिस्ट्रेशन भी करा दिया है। एंबुलेंसों पर 24 घंटे की ड्यूटी के लिए 21 चालकों की नियुक्ति की जानी है, जो अभी तक नहीं हो सकी है। स्वास्थ्य विभाग की माने तो दो एंबुलेंस में वेंटिलेटर भी लगाए जाने हैं।

इस संबंध में सीएमओ डा. कुलदीप सिंह ने बताया कि एंबुलेंस के लिए 21 चालकों की नियुक्त एक सप्ताह में की जाएगी। इसके बाद एंबुलेंस मरीजों की सेवा में दौड़गी।

21 चालकों के लिए 1200 अभ्यार्थियों ने आवेदन किए

नागरिक अस्पताल में सात नई एंबुलेंस पर 21 चालकों की नियुक्त की जानी है। इसके लिए अगस्त में 1200 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने चालकों की नियुक्ति नहीं की गई। हालांकि सभी चालकों की नियुक्ति कंपनी के माध्यम से की जाएगी। कंपनी हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक के आधार पर चालकों का चयन होगा।

chat bot
आपका साथी