शहर में प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त आड़े आई एनडीसी, मेयर के खुले दरबार से भी नहीं राहत

जागरण संवाददाता अंबाला शहर शहर में प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त में एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:20 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:20 AM (IST)
शहर में प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त आड़े आई एनडीसी, मेयर के खुले दरबार से भी नहीं राहत
शहर में प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त आड़े आई एनडीसी, मेयर के खुले दरबार से भी नहीं राहत

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर:

शहर में प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त में एनडीसी (नो ड्यूज सर्टिफिकेट) आड़े आ रही है। हालांकि मेयर शक्तिरानी शर्मा ने एनडीसी की समस्याओं के समाधान के लिए खुला दरबार भी लगाया था। इसके बावजूद भी लोगों को एनडीसी की समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका।

नगर निगम में रोजाना एनडीसी के लिए लोग भटक रहे हैं। प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त के लिए निगम एनडीसी जारी करता है। उसके बाद ही रजिस्ट्री होती है। निगम अवैध कालोनी को एनडीसी जारी नहीं होती है। एनडीसी न होने कारण तहसील रजिस्ट्री करने से इन्कार कर देता है। ऐसे में अवैध कालोनियों में प्लाट की बिक्री और खरीद तो हो रही है लेकिन रजिस्ट्री न होने से लोग परेशान हैं। आनलाइन पोर्टल पर करते हैं लोग आवेदन

लोग एनडीसी के लिए आनलाइन पोर्टल पर आवेदन करते हैं, लेकिन कोई न कोई कमी दिखाकर एनडीसी लटक जाती है। हालांकि नगर निगम में मेयर शक्ति रानी शर्मा ने एनडीसी के लिए खुला दरबार लगाया था। इसमें करीब 252 लोग एनडीसी से संबंधी समस्या को लेकर पहुंचे थे। 15 लोगों की फाइलों को जमा किया था, और 237 लोग निराश होकर लौट गए थे। वहीं निगम ने जनता दरबार में एनडीसी के लिए आने वाली फाइलों का हल कर दिया है। अंबाला सिटी प्रापर्टी डीलर एसोसिएशन के चेयरमैन कृपाल सिंह ने बताया कि नगर निगम से एनडीसी व एनओसी जारी होने से प्रापर्टी की खरीद-फरोख्त पर असर पड़ा है। एनडीसी के लिए अधिकारी का बदला था चार्ज

नगर निगम ने हाल ही में एनडीसी के लिए नए अधिकारियों को चार्ज दिया था। इसमें एक्सईएन सुखविंदर, एमई दिनेश, सहायक कर अधीक्षक बलवीर और कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह को एनडीसी के लिए चार्ज दिया है। वहीं एक्सईएन सुखविंदर दो वर्ष के लिए पढ़ाई के लिए अवकाश पर चले गए हैं। अब इनकी जगह पर एक्सईएन रमन को चार्ज दिया है। विधायक से आज मिलेंगे प्रापर्टी डीलर

नगर निगम में एनडीसी को लेकर अंबाला सिटी प्रापर्टी डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी परेशान हैं। इसको लेकर प्रापर्टी डीलर शुक्रवार को विधायक असीम गोयल से मिलेंगे। इसमें एनडीसी में आने वाले समस्याओं को विधायक से अवगत कराया जाएगा। लोगों को राहत मिली थी : मेयर

मेयर शक्ति रानी मेयर ने कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए खुला दरबार लगाया गया था। इस दरबार का लोगों को फायदा हुआ है। कुछ फाइलों को जमा किया गया था जिसका अधिकारियों ने देखकर एनडीसी जारी कर दी है। इस मामले में अधिकारी रुचि ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी