लंदन में सम्मानित हुए निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. कुलभूषण

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. कुलभूषण शर्मा को लंदन में मिले स्कूल लीडरशिप अवार्ड को लेकर सम्मानित किया। इसके लिए समारोह का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Dec 2019 07:21 AM (IST) Updated:Mon, 16 Dec 2019 07:21 AM (IST)
लंदन में सम्मानित हुए निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. कुलभूषण
लंदन में सम्मानित हुए निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. कुलभूषण

जागरण संवाददाता, अंबाला

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने निसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. कुलभूषण शर्मा को लंदन में मिले स्कूल लीडरशिप अवार्ड को लेकर सम्मानित किया। इसके लिए समारोह का आयोजन किया गया। इसमें अंबाला के 100 से अधिक सीबीएसई और हरियाणा बोर्ड के स्कूलों ने हिस्सा लिया।

फेडरेशन के उपाध्यक्ष बंसी लाल कपूर ने कहा कि कुलभूषण शर्मा ने समय-समय पर उनकी समस्याओं का निदान करने का कार्य किया जो अपने आप में सराहनीय कदम है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी विशाल चुग ने कहा कि डा. कुलभूषण को लंदन में मिला सम्मान अपने आप में एक उपलब्धि है। शिक्षा के क्षेत्र में उनका संघर्ष काफी अहम है। प्राइवेट स्कूलों में आने वाली अनेक समस्याओं को दूर कराया जिससे प्राइवेट स्कूल एक गुणात्मक शिक्षा उपलब्ध करा पा रहे हैं।

पुलिस डीएवी के प्राचार्य विकास कोहली ने कहा कि डा. कुलभूषण ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। यह शिक्षा जगत से जुड़े अंबाला के लोगों के लिए सम्मान की बात है। डा. कुलभूषण शर्मा ने कहा कि जो भी जिम्मेदारी उनको सौंपी जाएगी, वे उसे अवश्य पूरा करेंगे। गुणात्मक शिक्षा का सपना अवश्य पूरा होगा और अंबाला का नाम विश्व में चमकेगा।

समारोह में बराड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हरपाल सिंह, साहा ब्लॉक अध्यक्ष अजय नगला, अंबाला शहर के अध्यक्ष रोहित सूरी, अंबाला से मास्टर ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी