नपा चेयरपर्सन ने बाजार में बांटे मास्क

नगरपालिका बराड़ा की ओर से बाजार में बिना मास्क आने-जाने वाले लोगों को मास्क बांटे गए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 06:49 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 06:49 AM (IST)
नपा चेयरपर्सन ने बाजार में बांटे मास्क
नपा चेयरपर्सन ने बाजार में बांटे मास्क

संस, बराड़ा : नगरपालिका बराड़ा की ओर से बाजार में बिना मास्क आने-जाने वाले लोगों को मास्क बांटे गए। इस मौके पर चेयरपर्सन रिचा पाहवा, उप चेयरमैन सुरजीत सिंह, सचिव जितेन्द्र शर्मा व हन्नी पाहवा ने बाजार में आने-जाने वाले लोगों को मास्क वितरित कर लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के टिप्स दिए। इस दौरान उन्होंने लोगों को समझाया कि घरों से बेवजह बाहर न निकलें। जब भी घरों से बाहर निकले तो मास्क से मुंह व नाक ढक कर चलें, तभी हम इस महामारी के प्रकोप से बच सकते हैं। उन्होंने लोगों से बार-बार हाथ धोने व शारीरिक दूरी बनाए रखने की अपील की।

पृथ्वी दिवस पर लार्ड कृष्णा स्कूल में कार्यक्रम आयोजित

संस, बराड़ा : लॉर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के मौके पर ऑनलाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने भाषण, कविता व पोस्टर मेंकिग प्रतियोगिता के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का संकल्प लिया। स्कूलों के अध्यापकों ने ऑनलाइन वेबिनार के माध्यम से छात्रों को पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में समझाया। स्कूल प्रधानाचार्या मनमीत कक्कड़ ने स्कूल में पौधारोपण कर बच्चों को पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। बच्चे यदि अपने जन्मदिवस पर हर वर्ष एक पौधा भी लगाएं तो पृथ्वी को हरा-भरा बनाया जा सकता है। स्कूल प्रबंधक अनिल नागर ने सभी को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वालों के चालान काटे

संस, नारायणगढ़ : सरकार के आदेश पर एडवाइजरी के मुताबिक पुलिस ने बगैर मास्क लगाने वाले लोगों के चालान काटे गए। साथ ही लोगों को मास्क लगाने के प्रति जागरुक भी किया। जानकारी अनुसार महिला थाना प्रभारी सतविदर कौर के नेतृत्व में पुलिस ने मुख्य बाजार में मास्क नहीं लगाने वालों के चालान किए। इस दौरान राहगीरों को मास्क भी वितरण किया। सतविदर कौर ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए कोविड-19 के नियमों का पालन करना है। साथ ही लोगों को मास्क और दो गज की दूरी के प्रति जागरूक भी करना है।

chat bot
आपका साथी