सुल्लर-बलाना में रविदास प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

गांव सुल्लर-बलाना और हंमायूपुर में गुरु रविदास महाराज के 643वें प्रकाशोत्सव पर विशाल नगर कीर्तन निकाले गये। नगर कीर्तन में भारी संख्या में संगत पहुंची। रविदास महाराज के मंदिर में सुबह ही

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 08:46 AM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 08:46 AM (IST)
सुल्लर-बलाना में रविदास प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन
सुल्लर-बलाना में रविदास प्रकाशोत्सव पर निकाला नगर कीर्तन

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

गांव सुल्लर-बलाना और हुमायूंपुर में गुरु रविदास महाराज के 643वें प्रकाशोत्सव पर विशाल नगर कीर्तन निकाले गये। नगर कीर्तन में भारी संख्या में संगत पहुंची। रविदास महाराज के मंदिर में सुबह ही संगत पहुंचने लगी थी। इसके बाद मंदिरों से नगर कीर्तन शुरू हुआ। जिसमें संगत आगे-आगे सफाई करती नजर आयी और उसके पीछे पालकी रही। संगत इस दौरान संगत शबद कीर्तन करती रही। नगर कीर्तन में कीर्तनियों ने संगत को गुरु की वाणी से रूबरू करवाया। नगर कीर्तन गांव की गलियों और मोहल्लों से होता हुआ वापस शाम को मंदिर में पहुंचा।

chat bot
आपका साथी