नगर निगम अपनी आय बढ़ाएगा, टैक्स के दायरे में आएगी सर्वे में मिली संपत्ति

नगर निगम ने अपनी आय बढ़ाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके लिए नई संपत्ति पर वित्तीय वर्ष 2022-23 से टैक्स लागू करेगा। वहीं निगम विज्ञापन बैनर और पोस्टर के लिए भी टेंडर जल्द करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Nov 2021 06:35 PM (IST) Updated:Thu, 11 Nov 2021 06:35 PM (IST)
नगर निगम अपनी आय बढ़ाएगा, टैक्स के दायरे में आएगी सर्वे में मिली संपत्ति
नगर निगम अपनी आय बढ़ाएगा, टैक्स के दायरे में आएगी सर्वे में मिली संपत्ति

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : नगर निगम ने अपनी आय बढ़ाने के लिए काम शुरू कर दिया है। इसके लिए नई संपत्ति पर वित्तीय वर्ष 2022-23 से टैक्स लागू करेगा। वहीं निगम विज्ञापन, बैनर और पोस्टर के लिए भी टेंडर जल्द करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है। इससे भी निगम की हर महीने लाखों रुपये की आय होगी।

मालूम हो कि शहर में नगर निगम करीब 92 हजार संपत्तियों से प्रापर्टी टैक्स की वसूली करता है। हालांकि शहर में पिछले पाचं साल में नए भवनों का निर्माण हुआ है। वहीं निगम सीमा में आठ से दस गांव शामिल हुए थे। लेकिन इन भवनों पर प्रापर्टी टैक्स लागू करने के लिए सर्वे कराया था। इसमें करीब आठ हजार संपत्ति मिली थी। अब नगर निगम नई संपत्तियों पर वित्तीय वर्ष 2022-23 से टैक्स लागू करेगा। इसके लिए निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। नई संपत्तियों पर टैक्स लागू होने से निगम की आय बढे़गी, और विकास कार्य में तेजी आएगी। इसके अलावा शहर में विज्ञापन, बैनर और पोस्टर का भी जल्द ही टेंडर होगा। वहीं विज्ञापन से निगम को हर महीने लाखों रुपये की आय होगी, जो वर्षो से टेंडर नहीं होने से बंद हैं। इस संबंध में सहायक कर अधीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि नगर निगम नई संपत्तियों से वित्तीय वर्ष 2022-23 से टैक्स लागू करेगा।

प्रापर्टी टैक्स का 19 करोड़ रुपये का बकाया

नगर निगम का प्रापर्टी टैक्स का 19 करोड़ रुपये का बकाया है, जो वसूली करना है। हालांकि नगर निगम ने बकाएदारों को अंतिम नोटिस भी जारी किए हैं। इसके बाजवूद भी बकाएदारों ने टैक्स जमा के लिए नहीं पहुंचे हैं। अब निगम बकाएदारों की संपत्ति सील की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी