नगर निगम ने किराया जमा नहीं कराने पर दुकान सील की, हंगामा

नगर निगम ने जगाधरी गेट की दुकानों से किराया वसूली की शुरुआत की। इस दौरान एक दुकान को किराया न देने पर सील किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:10 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:10 AM (IST)
नगर निगम ने किराया जमा नहीं कराने पर दुकान सील की, हंगामा
नगर निगम ने किराया जमा नहीं कराने पर दुकान सील की, हंगामा

-नगर निगम ने जगाधरी गेट की दुकानों से किराया वसूली की शुरुआत की

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर: नगर निगम ने जगाधरी गेट की दुकानों से किराया वसूली के लिए अभियान शुरू किया। इस दौरान करीब दो लाख 50 हजार रुपये किराया जमा नहीं करने पर एक मोबाइल की दुकान को सील कर दिया गया। मौके पर दुकान मालिक ने हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप था कि दुकानों का किराया जमा करने पर भी पुराना बकाया दिखाया जाता है।

मालूम हो कि शहर में नगर निगम की करीब 945 दुकानें बनी हैं। इसमें 20 वर्ष से अधिक पुरानी 105 दुकानों की रजिस्ट्री की जा चुकी है। इसमें काफी दुकान मालिकों ने किराया जमा नहीं किया है।नगर निगम की दुकानों पर करीब 90 लाख रुपये किराया बकाया हैं, जो जमा नहीं किया। इसके लिए दुकान मालिकों को नोटिस भी जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद भी लोग किराया जमा नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को नगर निगम ने दुकानों से किराया वसूली के लिए अभियान शुरू किया। नगर निगम ने कार्यालय की नजदीक बनी दुकानों से किराया वसूली की शुरुआत की। यहां पर एक मोबाइल की दुकान पर दो लाख 50 हजार रुपये बकाया था। मौके पर निगम ने दुकान को सील कर दिया। इस दौरान दुकान मलिकों ने हंगाम भी किया। उनका कहना था कि नगर निगम में दुकानों का किराया जमा भी किया है। इसके बाद भी निगम ने जमा किराये को नहीं काटा है। इसको भी बकाया दिखाया जा रहा है। इस संबंध में कार्यकारी अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि नगर निगम ने किराया जमा नहीं करने पर एक दुकान को सील कर दिया है।

chat bot
आपका साथी