अंबाला में दुकानदारों पर नगर निगम का 90 लाख बकाया

शहर में नगर निगम की किराए की दुकानों पर करीब 90 लाख रुपये का किराया बकाया है। निगम की ओर नोटिस भेजे जाने के बाद भी दुकानदारों ने किराया जमा नहीं किया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 06:45 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 06:45 AM (IST)
अंबाला में दुकानदारों पर नगर निगम का 90 लाख बकाया
अंबाला में दुकानदारों पर नगर निगम का 90 लाख बकाया

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : शहर में नगर निगम की किराए की दुकानों पर करीब 90 लाख रुपये का किराया बकाया है। निगम की ओर नोटिस भेजे जाने के बाद भी दुकानदारों ने किराया जमा नहीं किया है। हालांकि करीब छह महीने पहले निगम ने कुछ दुकानों की सीलिग की तो कुछ लोगों ने किराया जमा कराया था। इसके बाद लोगों ने किराया जमा नहीं किया।

बता दें कि शहर में निगम की करीब 865 दुकानें बनी हैं। इसमें जगाधरी गेट, पुलिस लाइन, कपड़ा मार्केट, मॉडल टाउन, बस अड्डा आदि जगह पर निगम की दुकानें बनी हैं। नगर निगम पांच साल बाद दुकानों का किराया 25 फीसद बढ़ाता है। करीब 250 दुकान मालिकों ने लंबे समय से दुकानों का किराया जमा नहीं किया है। नगर निगम की मानें तो वर्ष 2018 में निगम ने दुकानों का 25 फीसद किराया बढ़ाया था, जो लोगों ने अभी तक जमा नहीं किया। इस वजह से दुकान मालिकों के पास पैसे बकाया है।

-------------- लॉकडाउन का किराया नहीं हो सका माफ

लॉकडाउन में सरकार ने दुकानों को किराया माफ करने का विचार किया था। इसमें नियमित किराया जमा करने वाले दुकान मालिकों को राहत दी जानी थी। इसके लिए मुख्यालय ने नियमित किराया जमा करने और डिफॉल्टरों की सूची मांगी थी। नियमित किराया जमा करने वालों को उम्मीद थी कि लॉकडाउन में दो महीन का किराया माफ होगा, लेकिन मुख्यालय ने अभी तक किराया माफ नहीं किया है। ऐसे में दुकान मालिकों ने लॉकडाउन में बंद रही दुकानों का किराया भी जमा नहीं किया है।

---------------- शहर में नगर निगम की करीब 865 दुकानें हैं। इसमें काफी दुकान मालिकों ने किराया जमा नहीं किया है। दुकान मालिकों को किराया जमा करने के लिए नोटिस जारी किए हैं।

सुनील, किराया प्रभारी, नगर निगम

chat bot
आपका साथी