मानसून आने को तैयार, अफसरों की तैयारी अधूरी

जागरण संवाददाता अंबाला कोरोनाकाल में मानसून लोगों के लिए और मुसीबत खड़ी कर सकता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 09:34 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 09:34 AM (IST)
मानसून आने को तैयार, अफसरों की तैयारी अधूरी
मानसून आने को तैयार, अफसरों की तैयारी अधूरी

जागरण संवाददाता, अंबाला : कोरोनाकाल में मानसून लोगों के लिए और मुसीबत खड़ी कर सकता है। मानसून को लेकर अभी अफसर सतर्क नहीं दिखाई दे रहे है अंबाला छावनी में नालों का बुरा हाल है। नाले टूटे पड़े है तो कुछ नाले गंदगी से अटे है। नालों की सफाई और निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हो पाया है। जबकि नालों का काम शुरू हो जाना था। बारह क्रॉस, बब्याल, महेशनगर और गुडगुडिया नाले का बुरा हाल है। इसके अलावा बब्याल नाले का तो बुरा हाल है। नाले की बाउंडी वाल और अंदर से टूटा हुआ है। साथ ही गंदगी से अटा पड़ा है। ऐसा ही हाल बारह क्रॉस नाले का है। जगह-जगह पॉलिथीन से नाला अटा पड़ा है और पानी की निकासी भी रूक गई। अगर यही हाल रहा तो मानसून आने पर जलभराव की समस्या होगी। साथ ही पानी भरने से डेंगू का खतरा भी बढ़ेगा। ---------------

धीमी गति से चल रहा गुडगुडिया नाले का काम

गुडगुडिया नाले का निर्माण कार्य एक महीने पीछे चल रहा है। गुडगुडिया नाले की दीवार और पक्का किया जाना है, लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। कुछ दिन पहले स्थानीय निकाय के चीफ इंजीनियर डीआर भास्कर और नगर निगम के कमिश्नर पार्थ गुप्ता ने नाले को लेकर निरीक्षण किया था। साथ ही नगर परिषद के अफसरों को निर्देष दिए थे कि जल्द से जल्द नालों का काम पूरा किया जाए। मगर फिर भी काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। -----------------

ठेकेदार के पास लेबर की कमी, कैसे हो पूरा काम

मानसून से पहले शास्त्री कालोनी में नगर परिषद द्वारा स्ट्रोम वाटर का काम चल रहा है। यह प्रोजेक्ट भी बरसात से पहले पूरा होना है, लेकिन लेबर न होने के कारण काम धीमी गति से चल रहा है। इसके अलावा नालों का काम भी ठेकेदार के पास लेबर कम होने के कारण गति नहीं पकड़ पा रहा। नगर परिषद के एक्सईएन विकास धीमान का कहना है कि मानसून को लेकर हमारी ओर से सफाई और नालों का निर्माण कराया जा रहा है। मानसून से पहले ही काम पूरा कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी