घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

घरेलू कलह के चलते विवाहिता नेहा ने चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की शादी दुर्गानगर के रहने वाले युवक से 2013 में हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:45 AM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:45 AM (IST)
घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
घरेलू कलह में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : घरेलू कलह के चलते विवाहिता नेहा ने चुन्नी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की शादी दुर्गानगर के रहने वाले युवक से 2013 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। ससुराल पक्ष के लोग उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए थे, जहां उसे डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, ट्रामा सेंटर पहुंचे मृतका के स्वजनों का आरोप है उसके पति व ससुराल के लोगों ने ही उनकी बेटी को मारकर फंदे पर लटकाया है। मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर-9 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों को सौंप दिया है।

नेहा के पिता, भाई साहिल व अश्वनी के मुताबिक नेहा की शादी के कुछ दिन बाद गुजर जाने के बाद उसका पति व ससुराल के अन्य सदस्य उसे दहेज के लिए परेशान करते रहते थे। कई बार उनकी डिमांड को पूरा भी किया गया। इसके बाद भी उसे परेशान किया जा रहा है। भाई साहिल व अश्वनी का आरोप है नेहा के पति ने कई बार उससे कार की डिमांड को लेकर अकसर मारपीट करता था। इस बारे में उसने उन्हें बताया था। इसके बाद वह उसे नेहा के पति को समझाया भी, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। यहां तक कई बार नेहा के कहने पर उन्हें पैसे भी दिए, फिर भी वह उसकी बहन को परेशान करते रहते थे।

-------- शव को अकेला छोड़कर चले जाने का आरोप

नेहा की मौत से गुस्साए स्वजनों का आरोप है ससुराल पक्ष वाले नेहा के शव को अकेला छोड़कर यहां से चले गये। आरोप है उन्हीं ने ही उनकी बेटी को मारकर फंदे पर लटकाया है। नेहा के भाई साहिल व अश्वनी का आरोप है। कई बार नेहा का पति उसे मारपीट कर अकेला सड़क पर छोड़ देता था। वह कई बार नशा कर उसे बहुत मारता पिटता था।

chat bot
आपका साथी