पीकेआर जैन मैनेजमेंट कमेटी चुनाव : दो गुटों में होगा मुकाबला

पीकेआर जैन मैनेजमेंट कमेटी चुनाव में इस साल कड़ा मुकाबला होने वाला है। क्योंकि चुनावी मैदान में दोनों गुटों से हर पद के लिए दो-दो प्रत्याशी उतरे हैं। इसमें छह ओहदेदार पदों पर 12 उम्मीदवार और 15 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 30 मैदान में आ गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 09:42 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 09:42 PM (IST)
पीकेआर जैन मैनेजमेंट कमेटी चुनाव : दो गुटों में होगा मुकाबला
पीकेआर जैन मैनेजमेंट कमेटी चुनाव : दो गुटों में होगा मुकाबला

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पीकेआर जैन मैनेजमेंट कमेटी चुनाव में इस साल कड़ा मुकाबला होने वाला है। क्योंकि चुनावी मैदान में दोनों गुटों से हर पद के लिए दो-दो प्रत्याशी उतरे हैं। इसमें छह ओहदेदार पदों पर 12 उम्मीदवार और 15 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए 30 मैदान में आ गए हैं।

पीकेआर जैन मैनेजमेंट कमेटी के 651 सदस्य हैं। इस चुनाव को लेकर सदस्यों में बड़ी उत्सुकता रही। जिसमें चलते 199 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए फार्म लिये थे। जिनमें से 84 ने नामांकन पत्र दाखिल भी कर दिए हैं। लेकिन इनमें से सोमवार को 42 फार्म ही टिके। बाकी नामांकन वापस हो गए। नामांकन वापस के बाद अब लिस्ट फाइनल हो गई है। इसके बाद मंगलवार को चुनाव को लेकर नोटिस, रेवेन्यू, समय की तैयारी की जाएगी। वहीं कोविड गाइडलाइन को फालोअप किया जाएगा। इसके साथ ही नोटिस बोर्ड पर लिस्ट लगाई जाएंगी। पीकेआर जैन मैनेजमेंट कमेटी के चुनाव 12 दिसंबर को होंगे। वर्तमान में धर्मपाल जैन संस्था के प्रधान हैं। संस्था के तीन साल बाद चुनाव होता है। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के नाम से मुख्य पेरेंटल बाडी है। जो उस बाडी के जो सदस्य होते हैं उन्हें ही वोटिग के अधिकार होते हैं।

---------------------- -इन पदों से उतरे हैं यह उम्मीदवार

प्रधान पद - गुलशन कुमार जैन, धर्मपाल जैन उपप्रधान - संजीत जैन, संजय जैन सेक्रेटरी - योगेश जैन, संजीव जैन ज्वाइंट सेक्रेटरी - आशीष जैन और अमन जैन मैनेजर - गौरव जैन, अशोक कुमार जैन कोषाध्यक्ष - भविक जैन, पंकज जैन कार्यकारिणी 30 सदस्य ----------- फोटो -52

वर्जन

-नामांकन पत्र भरने के लिए 199 फार्म लेकर गए थे। जिनमें से 84 फार्म भरकर आए। इनमें से 42 रह गए हैं बाकी वापस हो गए हैं। 42 उम्मीदवारों में 12 पदाधिकारी पदों के लिए भरा है और 30 का कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर हैं। इनकी मंगलवार को लिस्ट लगेगी।

रोहित जैन, रिटर्निंग अधिकारी

chat bot
आपका साथी