विदेश जाने की चाह में गंवाए 17 लाख
पुर्तगाल जाने की चाह में गांव बकनौर के राजकुमार ने जहां 17 लाख रुपये गंवा दिए वहीं ग्रीस में चार महीने की जेल भी काटी। वहां से उसे डिपोर्ट कर वापस भारत भेज दिया गया। भारत आकर जब उसने शातिर अजैब सिंह निवासी बकनौर से बात की तो उसने न तो रुपये लौटाए जबकि जान से मारने की धमकी भी दे दी। पुलिस ने अजैब सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : पुर्तगाल जाने की चाह में गांव बकनौर के राजकुमार ने जहां 17 लाख रुपये गंवा दिए, वहीं ग्रीस में चार महीने की जेल भी काटी। वहां से उसे डिपोर्ट कर वापस भारत भेज दिया गया। भारत आकर जब उसने शातिर अजैब सिंह निवासी बकनौर से बात की, तो उसने न तो रुपये लौटाए, जबकि जान से मारने की धमकी भी दे दी। पुलिस ने अजैब सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
शिकायत में राजकुमार ने बताया कि उसने अपने गांव के रहने वाले बलजिदर सिंह से विदेश जाने की बात कही थी। बलजिदर ने बताया था कि उसका क व्यक्ति जानकार है, जो इसी गांव का रहने वाला है और लोगों को विदेश भेजता है। उसने अजैब सिंह से उसे मिलवाया। अजैब सिंह ने कहा कि वह उसे पुर्तगाल तक भिजवा देगा और इसके लिए 17 लाख रुपये मांगे। अजैब ने उसे किस्तों में रुपये देने को भी कहा, जिस पर वह राजी हो गया। उसने अपने कागजात अजैब सिंह को दे दिए। इसके बाद नवंबर 2019 मे 6 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उसकी जयपुर एयरपोर्ट से रोमानिया की फ्लाइट बुक करवा दी। वह रोमानिया में करीब डेढ़ माह रहा, जिसके बाद जनवरी 2020 में उसे सर्बिया भिजवा दिया। यहां पहुंचकर उसने 11 लाख रुपये और बलजिदर के माध्यम से अजैब सिंह को दे दिए। यहां पर करीब एक सप्ताह रहा। इसके बाद जनवरी 2020 में उसे ग्रीस भिजवा दिया गया। यहां पर जब अजैब सिंह से बात की तो उसने कहा कि वह कुछ ही दिनों में उसे पुर्तगाल भिजवा देगा। वह ग्रीस में 20 महीने तक रहा, लेकिन उसे पुर्तगाल नहीं भिजवाया गया। पांच मई 2021 को ग्रीस पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि वह चार महीने से जेल कैंप में रहा। इसके बाद 25 अगस्त 202 को उसका वाइट पासपोर्ट बनाकर डिपोर्ट कर दिया गया। वह 26 7अगस्त 2021 को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा, जिसके बाद वह अपने घर आया। बलजिदर से बात की, तो उसने बताया कि अजैब सिंह बता रहा था कि उसे पुर्तगाल पहुंचा दिया है। इसके बाद राजकुमार ने अजैब सिंह से बात की और अपने रुपये मांगे। इस पर अजैब सिंह ने हाथापाई शुरू कर दी, जबकि जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।