ओल्ड प्रताप नगर में घुसा तेंदुआ, लोगों में दहशत

शहर के बलदेव नगर क्षेत्र में पड़ने वाले ओल्ड प्रताप नगर में एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए के घुसने से क्षेत्र में दशहत फैल गई। ऐसा वाकया पहली बार हुआ है जब शहर में तेंदुआ घुसा हो। क्योंकि आस-पास कोई जंगली एरिया भी नहीं है। इसी से लोग सहमे गए हैं कि आखिर तेंदुआ कहां से आ गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 07:30 AM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 07:30 AM (IST)
ओल्ड प्रताप नगर में घुसा तेंदुआ, लोगों में दहशत
ओल्ड प्रताप नगर में घुसा तेंदुआ, लोगों में दहशत

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

शहर के बलदेव नगर क्षेत्र में पड़ने वाले ओल्ड प्रताप नगर में एक तेंदुआ घुस आया। तेंदुए के घुसने से क्षेत्र में दशहत फैल गई। ऐसा वाकया पहली बार हुआ है जब शहर में तेंदुआ घुसा हो। क्योंकि आस-पास कोई जंगली एरिया भी नहीं है। इसी से लोग सहमे गए हैं कि आखिर तेंदुआ कहां से आ गया है। फिलहाल मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने वन्य प्राणी विभाग को। इसके बाद दोनों की टीम ने संयुक्त रूप से तीन घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ लिया। जहां से तेंदुए को टीम अपने साथ ले गई।

शहर के ओल्ड प्रताप नगर के नरिद्र कुमार ने बताया कि वह करीब साढ़े बजे अपने काम से वापस घर लौट रहा था। वह अभी अपने घर से कुछ दूरी पर था। जहां उसकी नजर पड़ी एक तेंदुआ उसके घर में घुस रहा था। वह सतर्क हो गया। पहले तेंदुआ कार के उपर बैठ गया। इसके बाद तेंदुआ उनके घर में भूसा वाले कमरे में चला गया। मकान मालिक ने मौका पाते ही भूसे वाले कमरे का गेट बंद कर दिया। इसी दौरान भूसे वाले कमरे में गाय भी थी। लेकिन तेंदुए ने गाय को कुछ नुकसान नहीं किया। इसके बाद मामले की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां से पुलिस ने वन्य प्राणी विभाग को सूचित किया। इसके बाद वरवाला और पंचकूला से टीम पहुंच गई। जहां पहले टीम ने इंजेक्शन के साथ तेंदुआ को बेहोश किया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद रात एक बजे टीम ने तेंदुआ पकड़ लिया और अपने साथ ले गई।

बलदेव नगर चौकी इंचार्ज वरियाम सिंह ने बताया कि पुलिस को रात नौ बजे तेंदुए की सूचना मिली थी। इसके बाद वरवाला और पंचकूला से टीम आ गई और रात एक बजे तेंदुआ को पकड़ कर अपने साथ ले गई।

chat bot
आपका साथी