खेत में चल रही जन्मदिन की पार्टी में चले चाकू और लाठी

खेत में चल रही जन्मदिन की पार्टी में जमकर चाकू और लाठी चले। हमले में एक किशोर शुभम घायल हुआ जिसे कैंट नागरिक अस्पताल लाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 07:35 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 07:35 AM (IST)
खेत में चल रही जन्मदिन की पार्टी में चले चाकू और लाठी
खेत में चल रही जन्मदिन की पार्टी में चले चाकू और लाठी

जागरण संवाददाता, अंबाला : खेत में चल रही जन्मदिन की पार्टी में जमकर चाकू और लाठी चले। हमले में एक किशोर शुभम घायल हुआ, जिसे कैंट नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां उसकी हालत देख प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शुभम की शिकायत पर प्रियांशु, समीर, नीरज, राहुल, विशाल, दीपक सहित करीब पांच अन्य पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। शुभम दसवीं कक्षा का छात्र है।

शिकायत में शुभम ने बताया कि उसके दोस्त बड़ा खुड्डा निवासी पुनीत का जन्मदिन था। वह और उसका दोस्त अंकित व गगन भी उसके साथ पार्टी में आए थे। पार्टी पुनीत के खेत में चल रही थी। उनके अलावा प्रियांशु, समीर, नीरज, राहुल सभी निवासी गांव मंगलई और विशाल निवासी खुड्डी, दीपक व करीब पांच अन्य भी इस पार्टी में थे। इसी दौरान विशाल ने पुरानी रंजिश के चलते उसके दोस्त हर्ष निवासी खुड्डा के ऊपर पानी की बाल्टी डाल दी और गाली-गलौज करने लगा। इस पर जब विरोध किया तो विशाल ने कहा कि कुछ देर रुके तुम्हें मजा चखाऊंगा। करीब आधे घंटे के बाद विशाल अपने साथियों के साथ आया। वे हाथों में डंडे व चाकू लेकर आए और हर्ष पर हमला कर दिया। उसने (शिकायतकर्ता), अंकित व गगन छुड़वाने लगे तो इसी दौरान प्रियांशु ने चाकू निकाला और उसकी पीठ पर तीन से चार वार किए। इसके बाद प्रियांशु से चाकू छीनकर समीर ने उसके हाथों पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने शोर मचाया तो आरोपित मौके से भाग गए। घायल शुभम को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल अंबाला कैंट लेकर आए, जहां सूचना पाकर स्वजन भी पहुंच गए। पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी