गांधी मैदान से रेहड़ी-फड़ी का प्रवेश रोकने के लिए नप ने बनाई दीवार

गांधी मैदान में रेहड़ी-फड़ी वालों की एंट्री रोकने के लिए नगर परिषद ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर परिषद ने ग्राउंड के गेट पर दीवार खड़ी कर दी है ताकि रेहड़-फड़ी वाले अंदर ना जा सकें। सोमवार को इस बार कोई भी रेहड़ी-फड़ी वाला गांधी मैदान में नहीं खड़ा होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 08:00 AM (IST)
गांधी मैदान से रेहड़ी-फड़ी का प्रवेश रोकने के लिए नप ने बनाई दीवार
गांधी मैदान से रेहड़ी-फड़ी का प्रवेश रोकने के लिए नप ने बनाई दीवार

जागरण संवाददाता अंबाला : गांधी मैदान में रेहड़ी-फड़ी वालों की एंट्री रोकने के लिए नगर परिषद ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर परिषद ने ग्राउंड के गेट पर दीवार खड़ी कर दी है, ताकि रेहड़-फड़ी वाले अंदर ना जा सकें। सोमवार को इस बार कोई भी रेहड़ी-फड़ी वाला गांधी मैदान में नहीं खड़ा होगा। मंडे बाजार भी इंदिरा पार्क के मुख्य गेट पर लगेगा। इसके लिए नगर परिषद ने अभी से ही सख्ती शुरू कर दी है। रेहड़ी-फड़ी वालों को मैदान से रोकने के लिए गेट पर दीवार खड़ी कर दी है। अब कोई भी रेहड़ी-फड़ी वाला अंदर नहीं घुसेगा। मैदान के पास टीन शेड में अपनी रेहड़ियां लगाएगा। उधर, नगर परिषद में रेहड़ी-फड़ी लगाने के लिए लोगों ने आवेदन करने भी शुरू कर दिए है।

chat bot
आपका साथी