परिवार गया बेटे के पास लुधियाना, चोरों ने ग्रिल तोड़कर उड़ाया लाखों का सामान

सेक्टर 8 मे बने मकान की खिड़की का शीशा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सामान को उड़ाया लिया। परिवार को वारदात की जानकारी पड़ोसी ने फोन करके दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Nov 2019 08:01 AM (IST) Updated:Sun, 17 Nov 2019 08:01 AM (IST)
परिवार गया बेटे के पास लुधियाना, चोरों ने ग्रिल तोड़कर उड़ाया लाखों का सामान
परिवार गया बेटे के पास लुधियाना, चोरों ने ग्रिल तोड़कर उड़ाया लाखों का सामान

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर

यहां के सेक्टर 8 मे बने मकान की खिड़की का शीशा तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के सामान को उड़ाया लिया। परिवार को वारदात की जानकारी पड़ोसी ने फोन करके दी। वापस लौटने पर कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद उन्होंने तुरंत शहर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

अमित जैन ने बताया कि लुधियाना में वह वर्धमान मिल में मैनेजर की पोस्ट पर है और वहीं रहता है। 12 नवंबर को पिता जवाहर व माता उषा जैन उनके पास आए थे। आने से पहले उन्होंने मकान को अच्छी तरह से चेक किया था। 14 नवंबर को उनके पड़ोस में रहने वाली महिला ने जब मकान की खिड़की का शीशा टूटा हुआ देखा तो उन्होंने इसकी सूचना फोन पर उन्हें दी। इसके बाद वे अगले दिन परिवार के साथ घर आए।

जैन ने बताया कि इस दौरान मेन गेट बंद था। उसे खोलने के बाद वे अंदर की तरफ गए तो कमरा अंदर से बंद था। उसे किसी तरह से खोलने के बाद वे अंदर दाखिल हुए तो देखा सामान बिखरा हुआ था और अलमारी खुली पड़ी थी। कमरे की खिड़की का शीशा व ग्रिल टूटी हुई थी। यहीं से चोर अंदर घुसा था।

जांच करने पर घर से 30000 रुपये की नकदी तथा ज्वेलरी गायब थी। इससे उन्हें चार से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अमित ने बताया कि उनके घर के पीछ खाली प्लाट है यहीं से चोर खिड़की का शीशा व ग्रिल तोड़कर अंदर से घुसा है। उन्होंने वारदात के बारे में शहर पुलिस को इसके बारे में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

chat bot
आपका साथी