जसवंत का हत्यारोपित पड़ोसी गिरफ्तार

गांव बापौली के जसवंत सिंह की हत्या के मामले में शहजादपुर पुलिस ने पड़ोसी कर्म सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया जहां से पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है जबकि कर्म सिंह के दोनों बेटे सोहन उर्फ सोनू व साहिल फरार हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:30 AM (IST)
जसवंत का हत्यारोपित पड़ोसी गिरफ्तार
जसवंत का हत्यारोपित पड़ोसी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, शहजादपुर : गांव बापौली के जसवंत सिंह की हत्या के मामले में शहजादपुर पुलिस ने पड़ोसी कर्म सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर हुआ है जबकि कर्म सिंह के दोनों बेटे सोहन उर्फ सोनू व साहिल फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। बता दें जसवंत सिंह की हत्या के बाद भतीजे जगतार सिंह की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

बता दें मृतक जसवंत सिंह के भतीजे जगतार सिंह के मुताबिक करीब दो माह पूर्व गांव में सरकार के आदेशानुसार कंप्यूटराइज्ड जमीन की निशानदेही हुई थी। उस समय खेत में गेहूं की फसल खड़ी थी। ऐसे में उस समय कच्ची निशानदेही की जो बाद में मिट गई। 12 जून को दोबारा से गांव में जमीन की निशानदेही हुई थी। चाचा जसवंत सिह के नंबर की जमीन कर्म सिंह की आबादी की जमीन के साथ लगती है। निशानदेही में कर्म सिंह की कुछ जमीन जसवंत सिंह के हिस्से आ गई थी। जिस पर कर्म सिंह अपना कब्जा कर रहा था। निशानदेही के बाद सभी लोग घर चले गए थे। खुद व भाई मुख्तयार सिंह एवं चाचा जसवंत सिंह खेत के पास बापौली चताण मोड पर खड़े बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान कर्म सिंह निशानदेही को लेकर झगड़ा करने लगा। इसके बाद कर्म सिंह ने फोन कर अपने बेटे सोहन उर्फ सोनू व साहिल को वहां बुला लिया। जो कुछ देर बाद दोनों चाकू लेकर वहां गए। इसके बाद कर्म सिंह ने चाचा जसवंत सिंह को पीछे से पकड़ लिया और सोनू उर्फ सोहन ने चाकू निकाल चाचा की छाती में दो बार वार कर लहूलुहान कर दिया। जसवंत को अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई।

------- जसवंत की मौत के मामले में आरोपित कर्म सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित को कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर है। आरोपित को मंगलवार को जेल भेज दिया जाएगा।

-विरेंद्र वालिया, एसएचओ, शहजादपुर।

chat bot
आपका साथी