जनसुई नहर किनारे मिली एक्टिवा, दिनभर ढूंढते रहे गोताखोर

छावनी के बब्याल से शुक्रवार सुबह एक्टिवा पर गया युवक नीतिन तनेजा घर से गायब हो गया। कुछ देर बाद ही उसकी एक्टिवा अंबाला शहर से दूर जनसुई हेड किनारे खड़ी हुई मिली।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Feb 2019 08:52 AM (IST) Updated:Sat, 23 Feb 2019 08:52 AM (IST)
जनसुई नहर किनारे मिली एक्टिवा, दिनभर ढूंढते रहे गोताखोर
जनसुई नहर किनारे मिली एक्टिवा, दिनभर ढूंढते रहे गोताखोर

जागरण संवाददाता, अंबाला: छावनी के बब्याल से शुक्रवार सुबह एक्टिवा पर गया युवक नीतिन तनेजा घर से गायब हो गया। कुछ देर बाद ही उसकी एक्टिवा अंबाला शहर से दूर जनसुई हेड किनारे खड़ी हुई मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्टिवा नंबर से उसकी डिटेल निकाली और उसके परिजनों को मौके पर बुलाया। पुलिस के गोताखोरों ने युवक को नहर में काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। युवक की शादी महज 15-20 दिन पहले ही हुई थी और करीब तीन महीने पहले उसने गांव के ही जोहड़ में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। इसी कारण अब पुलिस व परिजनों को संदेह है कि कहीं नितिन नहर में न कूद गया हो। फिलहाल देर शाम तक पुलिस को उसके बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका था।

नितिन तनेजा पुराने नोट बदलने का काम करता था। उसने करीब तीन महीने पहले बब्याल गांव के ही जोहड़ में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। लेकिन गांव में शोर पड़ जाने के कारण लोगों ने बामुश्किल उसे बाहर निकालकर उसकी जान बचाई थी। शुक्रवार सुबह वह घर से एक्टिवा पर बिना किसी को कुछ बताए निकला था। उसके बाद जनसुई हेड के पास बिना नंबर प्लेट के एक अज्ञात एक्टिवा खड़ी मिली। एक्टिवा पर कुछ कपड़े भी निकाले हुए मिले। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तो कपड़ों में से एक्टिवा की एक स्लिप निकली। इसी आधार पर पुलिस ने युवक के परिजनों को पता निकाला और उन्हें मौके पर बुलाया। हालांकि किसी ने उसे वहां नहर में कूदते हुए नहीं देखा था। फिलहाल पुलिस शनिवार सुबह फिर से नहर में सर्च अभियान चलाएगी और दूसरे जिलों में भी पुलिस को नजर बनाए रखने के लिए कहा गया है।

chat bot
आपका साथी