इंडियन पब्लिक स्कूल बना फिट इंडिया स्कूल

इंडियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को फिट इंडिया मूवेंट मनाया गया। इसका मकसद लोगों को शारीरिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए प्रेरित और जागरूक करना था। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों को व्यायाम और योग के लाभ से अवगत कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 06:40 AM (IST) Updated:Sun, 08 Dec 2019 06:40 AM (IST)
इंडियन पब्लिक स्कूल बना फिट इंडिया स्कूल
इंडियन पब्लिक स्कूल बना फिट इंडिया स्कूल

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : इंडियन पब्लिक स्कूल में शनिवार को फिट इंडिया मूवेंट मनाया गया। इसका मकसद लोगों को शारीरिक रूप से सेहतमंद रहने के लिए प्रेरित और जागरूक करना था। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों को व्यायाम और योग के लाभ से अवगत कराया गया। इसके बास्केट बाल, दौड़, कबड्डी, योग, पीटी, मार्च पास्ट आदि गतिविधिया कराई गई। स्कूल के चेयरमैन रजनीश जैन, एमडी नीना जैन डाइरेक्टर वसुधा जैन, प्रधानाचार्या मनमीत और उप प्रधानाचार्या वंदना शर्मा ने कहा कि फिटनेस एक शब्द ही नहीं, बल्कि स्वस्थ और समृद्ध जीवन की एक जरूरी शर्त है।

chat bot
आपका साथी