बड़ागांव में किया करनैल सिंह की प्रतिमा का अनावरण

हवलदार करनैल सिंह के शहीद होने पर पुलिस प्रशासन ने उनके पृैतक गांव बड़ागांव सरकारी स्कूल में उनके परिवार को सम्मानित किया और स्कूल में प्रतिमा का अनावरण किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:15 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:15 AM (IST)
बड़ागांव में किया करनैल सिंह की प्रतिमा का अनावरण
बड़ागांव में किया करनैल सिंह की प्रतिमा का अनावरण

संवाद सहयोगी, नारायणगढ़ : हवलदार करनैल सिंह के शहीद होने पर पुलिस प्रशासन ने उनके पृैतक गांव बड़ागांव सरकारी स्कूल में उनके परिवार को सम्मानित किया और स्कूल में प्रतिमा का अनावरण किया। करनैल सिंह का पूरा परिवार हरियाणा पुलिस में सेवा कर रहा।

पुलिस महानिदेशक के आदेशों पर शहीद सम्मानित कार्यक्रम बड़ागांव के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में रखा गया। ग्रामीण, प्रिसिपल सहित स्टाफ व बच्चे मौजूद थे। मुख्यातिथि डीएसपी अनिल कुमार ने प्रतिमा अनावरण किया। शहीद की पत्नी रिटायर्ड एएसआई सुरेन्द्र कौर को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि करनैल सिंह 1 दिसम्बर 1971 में सिपाही भर्ती हुआ थे। 1 अगस्त 1979 को गांव चाकू लदाना कुरुक्षेत्र में दो पक्षों में जमीन को लेकर झगड़ा हो गया था। मौके पर गुहला थाना प्रभारी अमिर सिंह, हवलदार करनैल सिंह सहित तीन मुलाजिमों ने झगड़े को रोकने का प्रयास किया लेकिन करनैल सिंह को गहरी चोटें लगने पर वीरगति को प्राप्त हुए थे। 30 वर्षीय शहीद की पत्नी सुरेंद्र कौर को उसकी जगह नौकरी दी थी। अब रिटायर्ड हो गई हैं।

सरपंच परिवार से विजय व प्रिसिपल अनिल गुप्ता ने कहा कि पुलिस व सैनिक की ड्यूटी कठिन होती है। इस अवसर पर थाना प्रभारी गुरमेल सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी