दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार

दहेज के लिए नेहा की हत्या करने के मामले में सेक्टर-9 थाना पुलिस ने पति संजीव कुमार ससुर गिरधारी लाल सास संतोष देवी व देवर नीरज उर्फ विक्की के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पति संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 07:31 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 07:31 AM (IST)
दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार
दहेज हत्या मामले में पति गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, अंबाला शहर : दहेज के लिए नेहा की हत्या करने के मामले में सेक्टर-9 थाना पुलिस ने पति संजीव कुमार, ससुर गिरधारी लाल, सास संतोष देवी व देवर नीरज उर्फ विक्की के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पति संजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पूछताछ में संजीव ने बताया उन्होंने नेहा को नहीं मारा है, उसने खुद फांसी लगाई है। जबकि नेहा के स्वजनों के मुताबिक ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए परेशान और मारपीट करते रहते थे। उन्होंने ही बेटी को मारा है। बता दें दो बच्चों की मां नेहा का शव सुबह फंदे से लटका मिला था। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर आए थे, लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

छावनी के महेश नगर निवासी विजय कुमार के मुताबिक उसकी बेटी नेहा की शादी 7 दिसंबर 2013 को सिटी के दुर्गा नगर निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी। शादी के समय से ही आरोपित नेहा को दहेज कम लाने के ताने देते थे। कई बार पैसों की भी डिमांड पूरी भी की गई। फिर भी ससुराल वाले परेशान करते थे। इसको लेकर पारिवारिक तौर पर पंचायत भी हुई। कई बार पति, सास, ससुर व देवर को समझाया भी, इसके बाद भी वह उसे परेशान करते थे।

----------------- पुलिस टीम पर हमला करने वाले दबोचे, जेल भेजे

जासं, अंबाला : थाना महेश नगर पुलिस टीम पर हमला करने के आरोपितों अभय व अजय निवासी वशिष्ठ नगर को गिरफ्तार कर अदालत ने पेश किया। अदालत ने आरोपितों को जेल भेज दिया है।

उल्लेखनीय है कि नाइट डोमिनेशन के दौरान करधान चौकी पुलिस अपनी ड्यूटी पर थी। नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोका, जिसके चालक से गाड़ी के कागजात मांगे। इस पर कार सवार युवकों ने गाली गलौज शुरू कर दी। यह सभी अभद्र व्यवहार करते हुए कार लेकर फरार हो गए। इस पर टीम ने पुलिस कंट्रोल में काल कर दी। इसके कुछ देर बाद यह युवक बाइकों पर सवार होकर पटेल नगर चौक पर पहुंच गए। इन युवकों ने कहा कि तुमने हमारी कार क्यों रोकी। इन सभी के हाथों में राड व डंडे थे। इन सभी ने पुलिस कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जबकि एक की वर्दी भी फाड़ दी।

chat bot
आपका साथी