विज का रूख देख दफ्तर से बाहर निकले अफसर

नगर परिषद के कर्मचारी समेत अफसर कैंट की साफ-सफाई करते दिखाई दिए। छुट्टी के दिन रविवार को सुबह से शाम तक कैंट को चकाचक किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 06:06 AM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 06:06 AM (IST)
विज का रूख देख दफ्तर से बाहर निकले अफसर
विज का रूख देख दफ्तर से बाहर निकले अफसर

जागरण संवाददाता, अंबाला : शहरी निकाय मंत्रालय मिलने के बाद अनिल विज ने कहा था कि काम न करने वाले अफसरों को बख्शा नहीं जाएगा। अब अफसरों को दफ्तरों से बाहर निकलकर काम करना होगा। अधिकारियों में डर है कि कहीं तलवार उन पर ना गिर जाए। इसके डर से अफसर दफ्तरों से बाहर निकलकर काम करने लगे है। उधर, नगर परिषद के कर्मचारी समेत अफसर कैंट की साफ-सफाई करते दिखाई दिए। छुट्टी के दिन रविवार को सुबह से शाम तक कैंट को चकाचक किया।

अनिल विज को स्थानीय निकाय मंत्रालय मिलने के बाद नगर परिषद के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है। उन्हें डर है कि अगर काम नहीं किया तो उन पर गाज गिर सकती है। अनिल विज ने शनिवार को पानीपत सिटी के थाने का निरीक्षण किया था। इसमें महिला एसआई के खिलाफ कार्रवाई भी की। ऐसे में कैंट के नगर परिषद के अधिकारियों को भी खौफ है कि कहीं मंत्री दफ्तर का औचक निरीक्षण कर कर लें। इससे पहले ही उन्होंने अपनी पूरी व्यवस्था पहले से ही सुधार ली।

रविवार यानि छुट्टी के दिन कैंट को स्वच्छ करने के लिए 400 सफाई कर्मचारी लेकर अफसर बाहर निकले। सुबह से शाम तक कैंट क्षेत्र के कोने-कोने की सफाई की। सुबह 7 बजे नगर परिषद का अमला निकला। सदर, शास्त्रीनगर, लालकुर्ती, बस स्टैंड, सुभाष पार्क, महेश नगर आदि स्थानों पर सफाई अभियान चलाया गया। यहां पर सड़क पर झाडूृ, मेनहोल, व दुकानों के पास लगे कूड़े के ढेर का उठान भी किया। शाम 5 बजे तक नगर परिषद के कर्मचारियों ने डटकर सफाई अभियान चलाया। वहीं अफसरों ने कॉलोनियों में चेकिग भी की। जो कर्मचारी सफाई करते हुए नहीं मिले। उनको नोटिस भेजे गए। अब गंदगी फैलाने पर होगा चालान

अफसरों ने सफाई अभियान के साथ-साथ लोगों को कूड़ा न फैलाने के प्रति जागरूक भी किया। साथ ही उनसे अपील की है कि वह अपने आसपास या सड़क के किनारे खुले में कूड़ा ना डालें। सफाई व्यवस्था को बनाने में उनका सहयोग करें। वहीं दुकानदारों को भी अधिकारियों ने जाकर समझाया। अधिकारियों ने कहा कि अगर दुकानदार जागरूक करने के बाद भी खुले में कूड़ा डालेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनके चालान कर जुर्माना लगाया जाएगा। रविवार को सफाई अभियान चलाकर कैंट क्षेत्र को स्वच्छ किया गया है। साथ-साथ लोगों को भी जागरूक किया गया। चेकिग के दौरान जो कर्मचारी लंबी छुट्टी पर चल रहे थे। उनको नोटिस भी भेजे गए है। अब क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा।

- राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद

chat bot
आपका साथी